{"_id":"693b281bce6f42339f0ccb9c","slug":"new-generation-team-was-bundled-out-for-39-runs-by-vanshs-bowling-bareilly-news-c-4-vns1074-784236-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वंश की गेंदबाजी से न्यू जनरेशन की टीम 39 रनों पर ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वंश की गेंदबाजी से न्यू जनरेशन की टीम 39 रनों पर ढेर
Fri, 12 Dec 2025 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रवींद्रनाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित अंडर-14 रवींद्र नाथ टैगोर क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में ओसिस अकादमी ने न्यू जनरेशन टीम को 280 रनों से हराकर जीत दर्ज की। इसमें ओसिस अकादमी के वंश ने दो ओवर में बिना रन दिए दो विकेट हासिल किए और अपनी टीम को विजेता बनाने में याेगदान दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओसिस अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 319 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमान ने 69 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रनों की लाजवाब पारी खेली। साद ने 27 गेंदों पर 55 रन बनाए।
न्यू जनरेशन की ओर से अजिंकित ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आठ ओवरों में चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू जनरेशन की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और महज 22 ओवरों में मात्र 39 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विपिन ने दो ओवरों में तीन रन देकर तीन विकेट और वंश ने दो ओवर में बिना रन खर्च किए दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
मैच के अंत में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ओसिस के वंश दिवाकर को दिया गया, जबकि फाइटर ऑफ द मैच का सम्मान न्यू जनरेशन के अजिंकित को मिला। अंपायर की भूमिका मनोज यादव और अभिजीत तोमर ने निभाई। टूर्नामेंट सचिव पंकज ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला 17 दिसंबर को ओसिस और रवींद्रनाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा। संवाद