फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New Eleven registered a resounding victory

Bareilly News: न्यू इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत

Mon, 11 May 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 11 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
New Eleven registered a resounding victory
खुसरो डिग्री कॉलेज स्थित खलीफा क्रिकेट एकेडमी में आयोजित कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के मुकाबले में न्यू इलेवन क्रिकेट क्लब ने बेन-हर इलेवन को मात दी। दूसरा मैच खान क्लब के नाम रहा।
विज्ञापन


पहले मैच में न्यू इलेवन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 248 रन बनाए। इसमें जब्बार ने 76, अनुज पटेल ने 56 और अमित ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। जवाब में बेन-हर इलेवन की टीम 193 रनों पर ही सिमट गई। कप्तान गुरु सेवक ने 53 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। न्यू इलेवन के अमित को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (44 रन और तीन विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में खान क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 236 रन बनाए। जवाब में एचबीसीसी की पूरी टीम मात्र 152 रनों पर ढेर हो गई। खान क्लब की ओर से अशरफ रजा ने शतक जड़ा। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रेलवे के नाजिश खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान टूर्नामेंट के सचिव रियाज अफरीदी, कोच महफूज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed