फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New CMO office will be constructed with four crore rupees, proposal sent to the government

Bareilly News: चार करोड़ से बनेगा नया सीएमओ कार्यालय, शासन को भेजा प्रस्ताव

Sun, 18 May 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
New CMO office will be constructed with four crore rupees, proposal sent to the government
बरेली। जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय जल्द तीन सौ बेड अस्पताल के नए भवन से संचालित होगा। सीएमओ ने नए भवन के निर्माण के लिए शासन काे चार करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा है। बजट मंजूर होते ही चिह्नित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक पूर्व में भी सीएमओ कार्यालय को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से शिफ्ट करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी,लेकिन उसमें भवन में संबंधी बजट, कक्ष, कार्यालय आदि निर्माण संबंधी जानकारियां दर्ज नहीं होती थी। पिछले साल भी रिमाइंडर भेजा पर कोई जवाब नहीं मिला। लिहाजा, इस बार इंजीनियर से भवन निर्माण की लागत, कितने कार्यालय, कक्ष आदि की रिपोर्ट तैयार कराई गई। निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये बजट प्रस्तावित है। जिसकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्तमान में सीएमओ कार्यालय पहुंचने के लिए भीड़भाड़ से गुजरना पड़ता है। परिसर के संकरे बरामदे में ही दिव्यांग शिविर आयोजित होता है। विभागीय अधिकारियों को बैठने के लिए कक्ष नहीं हैं। कार्य के सापेक्ष कार्यालय में स्थान की कमी से व्यवहारिक परेशानी होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed