फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New Boys Pilibhit won the trophy by defeating Bithoria FC.

Bareilly News: न्यू बॉयज पीलीभीत ने बिठोरिया एफसी को हराकर ट्रॉफी जीती

Mon, 03 Feb 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
New Boys Pilibhit won the trophy by defeating Bithoria FC.
बरेली। उत्तराखंड परिवार बरेली की ओर से आईवीआरआई मैदान में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि सिक्स ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में मंडल की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

न्यू बॉयज पीलीभीत और अननोन एफसी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें न्यू बॉयज पीलीभीत ने अननोन एफसी को टाई ब्रेकर में 2-1 से हराया। इसके बाद बिठोरिया एफसी और यूथ एफसी बी के बीच हुए मुकाबले में बिठोरिया एफसी ने यूथ एफसी बी को टाई ब्रेकर में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला न्यू बॉयज पीलीभीत और बिठोरिया एफसी के बीच खेला गया। इसमें न्यू बॉयज पीलीभीत ने बिठोरिया एफसी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता टीम को 11 हजार की नगद राशि के साथ-साथ ट्रॉफी से नवाजा गया। मुख्य अतिथि सत्य वीर सिंह मलिक, अश्विनी उपाध्याय, विपिन चौधरी, रितु लखेरा, विनोद लखेरा, विनोद ध्यानी, संध्या रावत आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में महेश चंद्र, चंद्र यादव, अविनाश शर्मा, अर्पित, सौमित व पंकज रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed