फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Netaji will campaign for Praspa if there is no agreement with SP

सपा से समझौता न हुआ तो प्रसपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे नेताजी

Thu, 28 Oct 2021 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Netaji will campaign for Praspa if there is no agreement with SP
प्रेसवार्ता में जानकारी देते शिवपाल यादव।
सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर बरेली पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
विज्ञापन

कहा- मुलायम के कहने पर बनाई प्रसपा, अब सम्मान के साथ बुलाएं तभी समझौता
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव के ही कहने पर अलग पार्टी बनाई थी। मुलायम सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि चुनाव में सपा से समझौता न हुआ तो वे उनकी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सपा के साथ समझौता करने को तैयार हैं, बशर्ते उन्हें और उनके साथियों को सम्मान के साथ बुलाया जाए।
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर बरेली पहुंचे थे। बुधवार को प्रसपा अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पुराने समाजवादी है। कड़ी मेहनत के साथ पूरी जिंदगी लगाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई। मतभेदों की वजह से मुलायम सिंह यादव के कहने पर प्रसपा का गठन किया। अब मुलायम सिंह यादव ने उनसे कहा है कि चुनाव तक सभी समाजवादी एक नहीं हुए तो वह यादव प्रसपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

शिवपाल ने कहा कि उनकी यात्रा की शुरूआत कृष्ण जन्मभूमि से हुई और राम जन्मभूमि अयोध्या में समापन होगा। क्या प्रसपा भी सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर है, इस सवाल पर कहा कि वे सभी धर्मों को मानने वाले लोग हैं, सेकुलर पार्टी हैं। जब वे मंत्री थे तो उन्होंने ही अयोध्या में आरती शुरू कराई थी। प्रसपा नेताओं के याद दिलाने पर शिवपाल ने कहा कि हुलासनगरा क्रॉसिंग पर उनके समय में ही काम शुरू हुआ। उन्होंने क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार को भी लिखा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, प्रवक्ता रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर रवाना हुई सामाजिक परिवर्तन यात्रा, शराफत यार मीरगंज के प्रत्याशी घोषित
मीडिया से बात करने के बाद रथ यात्रा शहर के अंदर होती हुई रामपुर रवाना हुई। यूनिवर्सिटी के सामने छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राशिद मेवाती, चौकी चौराहे पर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, सिटी स्टेशन रोड पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय यादव, बाईपास तिराहे पर शेर सिंह यादव ने यात्रा का स्वागत किया। परसाखेड़ा में हुई जनसभा में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने पार्टी कोष के लिए दो लाख का चेक दिया। धनेटा फ ाटक शाही के पूर्व चेयरमैन शाहिद रजा खान, मीरगंज में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव, किसान सभा के जिला अध्यक्ष नन्हे सिंह यादव ने स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव ने मीरगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक शराफत यार खां को प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed