फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nepali oil now on the radar of the Customs department, stirred by traders

नेपाली तेल अब कस्टम विभाग के रडार पर, कारोबारियों में हड़कंप

Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Nepali oil now on the radar of the Customs department, stirred by traders
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ से आई टीम ने कारोबारियों के स्टॉक खंगाले

विज्ञापन

बरेली। बाजार में नेपाल से आयातित प्रतिबंधित रिफाइंड तेल का खुलेआम कारोबार और इससे होने वाली टैक्स चोरी का मामला ऊपर तक पहुंच गया है। केंद्रीय सीमा शुल्क एजेंसियाें ने इसे अपने रडार पर ले लिया है। इसके तहत कस्टम विभाग ने स्थानीय बाजार में अपना डेरा जमा लिया है। टीमों ने चिह्नित कारोबारियों के स्टॉक और अभिलेख खंगालने शुरू कर दिए हैं।
नेपाल से आयातित रिफाइंड इडेबल ऑयल से हर दिन करोड़ों रुपये के टैक्स की हेराफेरी हो रही है। मुनाफाखोर नेपाली तेल के नाम पर क्या बेच रहे हैं, इसकी छानबीन एफएसडीए विभाग ने अभी तक नहीं की है। इस बीच कस्टम और सीजीएसटी विभाग सक्रिय हो गए हैं। दोनों केंद्रीय एजेंसियों ने बरेली समेत कई प्रमुख बाजार अपने रडार पर ले लिए हैं। टीमों ने बरेली बाजार में डेरा डाल दिया है। इससे नेपाली तेल के कारोबारियों में हड़कंप है। सूत्रों ने बताया कि कस्टम टीमें नेपाल से अपने वाले इडेबल ऑयल का कारोबार करने वालों के स्टॉक और अभिलेख खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
भारत सरकार ने पिछले साल मलयेशिया और इंडोनेशिया देशों से पामऑयल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन मुनाफाखोर कारोबारियों ने नया रास्ता तलाश लिया। उन्होंने नेपाल में मलयेशिया के पॉमऑयल से तैयार हो रहे रिफाइंड ऑयल का आयात करना शुरू कर दिया। रक्सौल (बिहार) और गोरखपुर स्थित आयात लाइसेंसियों ने बरेली और अन्य जिलों में माल खपाना शुरू कर दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने विदेशी पामोमिन और पॉमोलिन रिफाइंड पर पिछले माह आठ जनवरी को रोक लगा दी, लेकिन धंधेबाज भी कम शातिर नहीं, उन्होंने सोयाबीन रिफाइंड नाम से उत्पाद आयात करना शुरू कर दिया। रक्सौल और गोरखपुर स्थित आयात लाइसेंसियाें ने माल खपाना जारी रखा। पिछले दिनों एक गोपनीय सूचना पर एफएसडीए के सहायक आयुक्त संजय पांडे ने जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज के साथ श्यामगंज बाजार क्षेत्र में छापे मारे। यहां अशोक कुमार सुमित कुमार और लालचंद एग्रो फर्मों पर नेपाली सोयाबीन रिफाइंड का स्टॉक मिला। टीम ने इसके नमूने भरकर तीन सौ टिन सीज कर दिए। एफएसडीए ने अभी नेपाली रिफाइंड ऑयल की रिपोर्ट जारी नहीं की है। इस बीच एफएसडीए ने लालचंद के अवैध स्टॉक को वैध ठहराने के लिए दो परिसरों के पंजीकरण कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed