{"_id":"21680836ca79a810f2a6a7df9951ce6e","slug":"nepali-identity-stuck-in-lfde-sterilization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान के लफड़े में फंसी नेपाली की नसबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचान के लफड़े में फंसी नेपाली की नसबंदी
बरेली
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। चार साल पहले नेपाल से कमाने के लिए सुभाषनगर आए मिमरास रोकाया अपनी नसबंदी के लिए दौड़ लगा रहे हैं। मिमरास के तीन बच्चे हैं, वे अब बच्चा नहीं चाहते हैं। उनके नसबंदी में सबसे बड़ा अड़ंगा उनका दूसरे देश का होना है। भारत का पहचान पत्र और बैंक खाता न होने के चलते उनकी नसबंदी नहीं की जा रही है।
मिमरास रोकाया (38) नेपाल के धनगढ़ी जिला के कईलाली इलाके के रहने वाले हैं। वे अपने जीजा भरत के साथ सुभाषनगर में किराए के मकान में चार साल से यहीं रहते हैं। रोकाया सड़क पर कंबल बेचते हैं। इनके पास न तो भारत का पहचान पत्र है और न ही बैंक में खाता। रोकाया का कहना है कि 365 दिन में 200 दिन बरेली में और 100 दिन नेपाल में रहते हैं। उनके दो लड़के और एक लड़की है, इसलिए अब आगे बच्चा नहीं चाहते। उनका कहना कि नेपाल में सरकारी अस्पताल में भी नसबंदी कराने के लिए 1200 से 2000 रुपये लगते हैं। परिवार नियोजन के साधन भी काफी महंगे हैं। इसलिए नसबंदी चाहते हैं। यहां नसबंदी मुफ्त है और पैसा भी मिलता है। लेकिन रोकाया कहते हैं कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, केवल नसबंदी ही कर दें काफी है।
- नसबंदी का यह है नियम
महिलाआें की नसबंदी महिला अस्पताल में और पुरुष की जिला अस्पताल में होती है। इसके लिए एक फार्म भरना होता है। नसबंदी कराने पर 2 हजार रुपये की धनराशि खाते में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
वर्जन--
‘जरूरी नहीं है कि नसबंदी के लिए आईडी और बैंक में खाता हो। युवक जिला अस्पताल में अधीक्षक से मिले या फिर मेरे कार्यालय में संपक करें। नसंबदी हो सकती है।’
डॉ. विजय यादव, सीएमओ