{"_id":"5ed409568ebc3e904b44d0f6","slug":"neither-the-awe-nor-the-administration-shops-opened-on-the-day-of-weekly-detention-bareilly-news-bly4076705168","type":"story","status":"publish","title_hn":"न करोना का खौफ और न प्रशासन का, साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुलीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न करोना का खौफ और न प्रशासन का, साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुलीं दुकानें
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुल रहा है श्यामगंज बाजार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
श्यामगंज बाजार समेत अन्य इलाकों में रोस्टर तोड़कर खोली दुकानें, जमकर हुआ लॉकडाउन का उल्लंघन
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान रोस्टर के मुताबिक बाजार खुलने की छूट के बावजूद व्यापारी ज्यादा मुनाफे के लालच में लगातार इसका उल्लंघन कर रहे हैं। हफ्ते में तीन दिन खुलने वाली दुकानें चोरीछिपे रोज खोली जा रही हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी श्यामगंज बाजार व अन्य इलाके में तमाम दुकानें खुली और जमकर बिक्री भी हुई। दुकानों पर भीड़ लगाए लोग लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जमकर उल्लंघन करते भी नजर आए।
लॉकडाउन के चौथे चरण में शासन में एक रोस्टर के मुताबिक बाजार खुलने की छूट दी थी। कुछ प्रतिष्ठानों को हफ्ते में तीन दिन और अति आवश्यक चीजों की दुकानें रोज खोलने की अनुमति दे दी गई। इसके बावजूद कई दुकानदार लगातार मुनाफे में लालच में रोस्टर के खिलाफ दुकानें खोल रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर पुलिस की सख्त चेतावनी का भी इन पर असर नहीं पड़ा। अब रविवार को शहर में साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद शहर में कई जगह दुकानें खुली मिलीं। श्यामगंज बाजार में थोक की दुकानों पर लोग भीड़भाड़ लगाकर खरीदारी करते नजर आए। यहां अधिकर तक बिना मास्क के ही घूम रहे थे। श्यामगंज मेन मार्केट, मिर्चों वाली गली, चीनी वाली गली व अन्य जगह दुकानों पर भीड़भाड़ मिली। वहीं कुतुबखाना बाजार में भी कुछ दुकानें रोस्टर के खिलाफ खुली नजर आई। इनमें कुछ दुकानदार कार्रवाई के डर से आधा शटर गिराकर बिक्री करते हैं। वहीं कुछ बेखौफ होकर दुकान पर ग्राहक जमा होने देते हैं।