{"_id":"5f3f8c728ebc3e3d051e7805","slug":"neither-rampur-garden-ban-was-lifted-neither-subhashnagar-police-station-seal-bareilly-news-bly4169039193","type":"story","status":"publish","title_hn":"न रामपुर गार्डन से पाबंदी हटी.. न सुभाषनगर थाने की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न रामपुर गार्डन से पाबंदी हटी.. न सुभाषनगर थाने की सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रामपुर गार्डन के हॉटस्पॉट मुक्त न होने से डॉक्टर और व्यवसायी बेचैन हैं। इस मामले में एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के पास लगातार कॉल आ रही हैं। वहीं, सुभाषनगर थाना भी रिकॉर्ड में एक सप्ताह से बंद है।
रामपुर गार्डन कंटेनमेंट जोन की सील पहले 21 दिन और बाद में 14 दिन में खोलने की बात तय हुई थी, लेकिन यहां लगातार कोरोना केस मिलते रहे तो पुलिस प्रशासन ने इस वीआईपी इलाके से पाबंदी हटाने का इरादा छोड़ दिया। हालांकि इलाका सील होने के बावजूद यहां आवाजाही बेरोकटोक जारी है। लोग सिर्फ जगह-जगह लगे बैरियरों से दुखी हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय के पास भी इस बारे में कॉल आ रही हैं। एसएसपी ने बताया कि वह इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे कि इस इलाके को कब खोला जाए। वैसे यह जनता की सुरक्षा के लिए ही किया गया है। वहीं, 14 अगस्त को इंस्पेक्टर समेत 11 लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सुभाषनगर थाने को सील किया गया था। यूं तो यहां पूरी आवाजाही है पर रिकॉर्ड में थाना सील ही है।