{"_id":"66ecd22ebf61f5a31300b778","slug":"neighbors-beat-eunuchs-looted-mobile-bareilly-news-c-4-bly1015-485144-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पड़ोसियों ने किन्नरों पर किया हमला, मोबाइल लूटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पड़ोसियों ने किन्नरों पर किया हमला, मोबाइल लूटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 20 Sep 2024 12:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:25 PM IST
सार
बरेली के किला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात किन्नरों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनकी पिटाई की। पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाने में पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र में मकान के विवाद में पड़ोसियों ने किन्नरों की पिटाई कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि मोबाइल व जेवर भी लूट लिए गए। किन्नरों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
किला के गढ़ी चौकी रफियाबाद निवासी प्रिया किन्नर और उनकी साथी पल्लवी किन्नर ने किला थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को मकान को लेकर एक तहरीर किला थाने में दी थी। वह घर लौट ही रहे थे कि डैनी, मोहित, विशाल व दम्मा ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान किन्नरों की सोने की चेन और कुंडल गायब हो गए। एक किन्नर का मोबाइल भी लूट लिया गया। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामला नाली में पानी निकास को लेकर जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन