{"_id":"5ee675468ebc3e431428a3e6","slug":"neighbor-shot-at-businessman-sitting-in-amla-shop-aonla-news-bly409200756","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला में दुकान पर बैठे व्यापारी को पड़ोसी ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंवला में दुकान पर बैठे व्यापारी को पड़ोसी ने मारी गोली
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
गर्दन में लगी गोली, गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
साबरी चौक पर वारदात, पुलिस ने तीन सगे भाइयों पर दर्ज की रिपोर्ट
आंवला। खेड़ा मोहल्ला में साबरी चौक पर पड़ोसी दुकानदार का हालचाल लेने उसकी दुकान पर पहुंचे व्यापारी को तीन भाइयों ने गोली मार दी। गोली गर्दन में लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर घायल व्यापारी के घर के सामने रहते थे। एक महीने पहले हुए विवाद को लेकर व्यापारी पर हमला किया गया। पुलिस ने तीनों भाइयों पर रिपोर्ट कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के घर की महिलाओं को थाने में बैठा लिया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मोहल्ला खेड़ा निवासी जाहिद रविवार सुबह पौने नौ बजे साबरी चौक पर पड़ोस के कपड़ा व्यापारी मुन्ना की दुकान पर उनसे मिलने गए थे। इस दौरान जाहिद के घर के सामने रहने वाले तीन भाई नन्हे बाला, शादाब और इशरत आए और फायर कर दिया। गोली जाहिद की गर्दन में लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए भाग गए। वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल जाहिद को लेकर आंवला सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के घर की महिलाओं को थाने में बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लूडो में बच्चों का विवाद बना हमले की वजह
आमने सामने घर होने के कारण जाहिद और हसरत के बच्चों का साथ में खेलना कूदना था। एक माह पूर्व लूडो खेलते समय दोनों के बच्चों में विवाद हो गया था। मामला तुल पकड़ने पर दोनों परिवारों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। मारपीट में नन्हे बाला घायल हो गए था। उस समय नन्हे ने जाहिद और उसके भाई मुजाहिद के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने महज 151 में चालान कर दिया था, जिससे नन्हें अंदर ही अंदर बदले की आग में जल रहा था। रविवार को मौके मिलते ही उसने दोनों भाइयों के साथ जाहिद पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
साबरी चौक पर वारदात, पुलिस ने तीन सगे भाइयों पर दर्ज की रिपोर्ट आंवला। खेड़ा मोहल्ला में साबरी चौक पर पड़ोसी दुकानदार का हालचाल लेने उसकी दुकान पर पहुंचे व्यापारी को तीन भाइयों ने गोली मार दी। गोली गर्दन में लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर घायल व्यापारी के घर के सामने रहते थे। एक महीने पहले हुए विवाद को लेकर व्यापारी पर हमला किया गया। पुलिस ने तीनों भाइयों पर रिपोर्ट कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के घर की महिलाओं को थाने में बैठा लिया है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।