{"_id":"6906c0aa475f73607204bf28","slug":"neha-converts-to-hinduism-and-married-her-lover-in-a-temple-in-bareilly-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में प्रेमी के साथ की शादी; परिवार से जताया जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में नेहा ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में प्रेमी के साथ की शादी; परिवार से जताया जान को खतरा
Sun, 02 Nov 2025 11:36 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:36 AM IST
सार
Bareilly News in Hindi: मुजफ्फरनगर की युवती ने बरेली में अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद प्रेमी से शादी कर ली। उसका प्रेमी बहेड़ी का रहने वाला है। दोनों पिछले पांच साल के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
विज्ञापन
नेहा और सुरजीत ने रचाई शादी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में पांच वर्ष तक सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशन) में रहने के बाद मुजफ्फरनगर की नेहा अंसारी ने शनिवार को धर्म बदलकर अपने प्रेमी सुरजीत से शादी कर ली। युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरपुर बहरुआ निवासी सुरजीत गौतम ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर गया था। वहीं उसकी मुलाकात नेहा से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्रेम में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन नेहा के परिवार वाले सख्त थे। वह शादी के लिए तैयार नहीं होते।

Trending Videos
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
नेहा ने प्यार के खातिर अपना परिवारवालों को छोड़ दिया। वह प्रेमी सुरजीत के पास पहुंच गई। इसके बाद दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर चले गए। यहां दोनों पिछले पांच वर्षों से साथ रह रहे थे। शनिवार को नेहा और सुरजीत ने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। एक वीडियो में वह फेरे लेते दिख रहे हैं।
नेहा ने बताया कि उसने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। अब उसका नाम नेहा कुमारी है। कहा कि उसकी मां किसी के साथ चली गई थी। इसके बाद पिता उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। नेहा ने बताया कि उसे परिवार वालों से जान का खतरा है। उसने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
संबंधित वीडियो