फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NCERT books were being printed in paper factory in Bareilly

Bareilly: कागज फैक्टरी में छप रही थीं NCERT की किताबें, दिल्ली की टीम ने मारा छापा, तब हुआ खुलासा

Sat, 25 Mar 2023 03:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2023 03:40 PM IST
सार

कागज फैक्टरी में काफी समय से एनसीईआरटी की किताबें हूबहू छापी जा रही थीं। ये किताबें शहर में कई जगह कम कीमत पर खपाई जा रही थीं।

विज्ञापन
NCERT books were being printed in paper factory in Bareilly
किताबों की गिनती करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दिल्ली की टीम ने शुक्रवार को बरेली के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां कागज फैक्टरी में अवैध रूप से छप रहीं किताबें बरामद हुईं। बरामद किताबों को एक मिनी ट्रक में भरवाकर कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने बरामद माल की विस्तृत तहरीर मांगी है, जिसके आधार पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


एनसीईआरटी टीम के चार अधिकारी शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस टीम के साथ फैक्टरी पहुंचे। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए मुताबिक फैक्टरी को घेर लिया। टीम के अधिकारी अंदर गए तो वहां सौ से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। टीम को देखकर इनमें से आधे से ज्यादा दीवार फांदकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

मिनी ट्रक में भरवाईं किताबें 

अधिकारियों के कहने पर पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को रोक लिया। मिनी ट्रक मंगवाकर इन्हीं कर्मचारियों से उसमें किताबें भरवाईं। मिनी ट्रक को थाने में खड़ा कर दिया गया। अधिकारियों ने देर शाम पुलिस को संक्षिप्त तहरीर दी तो प्रभारी थानाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कार्रवाई और बरामदगी के अनुसार विस्तृत तहरीर देने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एनसीईआरटी के दिल्ली स्थित कार्यालय को सूचना मिली थी कि भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में किताबों की अवैध छपाई हो रही है। प्रारंभिक जांच में आरोप सही मिले तो छापा मारा गया। टीम में शामिल लोगों ने मीडियाकर्मियों को कुछ भी बताने से परहेज किया। वे काफी घबराए दिख रहे थे।

फैक्टरी का नहीं है कोई नाम, अंदर जाने की मनाही

सूत्रों के मुताबिक कागज फैक्टरी में काफी समय से एनसीईआरटी की किताबें हूबहू प्रकाशित की जा रही थीं। ये किताबें शहर में कई जगह कम कीमत पर खपाई जा रही थीं। फैक्टरी मालिक बरेली का निवासी बताया जा रहा है। फैक्टरी पर कोई नाम या पंजीकरण नंबर अंकित नहीं है। गेट के आसपास ही फैक्टरी मालिक के कुछ लोग रहते हैं जो किसी को अंदर नहीं घुसने देते। शुक्रवार को छापे के दौरान भी उन्होंने किसी को अंदर नहीं जाने दिया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नहीं दी जानकारी

सूचना लीक न हो जाए, इस डर से टीम ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। डीआईओएस सोमारू प्रधान और बीएसए विनय कुमार ने मामले से अनभिज्ञता जताई।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि एनसीईआरटी दिल्ली की टीम ने कागज फैक्टरी में अवैध तरीके से छापी जा रहीं किताबें बरामद की हैं। उन्होंने फैक्टरी संचालक आदि पर कार्रवाई कराने को कहा है। उनकी तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed