फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NCC

एनसीसी बटालियन भेजी गई चयन प्रक्रिया में धांधली की रिपोर्ट

Tue, 19 Nov 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
NCC
बरेली। मीरगंज के आरपी डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट चयन में धांधली के आरोपों की पुष्टि होने के बाद क्षेत्रीय उच्च अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने जांच रिपोर्ट एनसीसी बटालियन को भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई एनसीसी बटालियन से की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों छात्रनेता राहुल गंगवार के साथ आरपी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश से शिकायत कर एनसीसी की चयन प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाए थे। छात्रों की शिकायत पर डॉ. राजेश प्रकाश ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की थी। राजकीय महाविद्यालय बिसौली के प्राचार्य की अध्यक्षता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अलका मेहरा, डॉ. दरख्शां अजहर और राजकीय महाविद्यालय फरीदपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रतनलाल की जांच में एनसीसी कैडेट्स की चयन प्रक्रिया में धांधली की पुष्टि हुई। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बताया कि कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है, जिसे एनसीसी बटालियन को भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed