फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj youth dies in a road accident in Bengaluru

Bareilly News: नवाबगंज के युवक की बंगलूरू मे सड़क हादसे में गई जान

Sat, 11 Oct 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj youth dies in a road accident in Bengaluru
नवाबगंज। मथुरा में इंजीनियर की शिक्षा ले रहे नवाबगंज के युवक की बंगलूरू के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को विमान से दिल्ली तक लाने के बाद कार से बृहस्पतिवार को नवाबगंज लेकर पहुंचे। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार कस्बे के मोहल्ला गांधीटोला निवासी 25 वर्षीय आयुष गुप्ता जनपद मथुरा में इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था। तीन दिन पहले मंगलवार को वह बाइक से घूमने निकला था। वह जैसे ही बंगलुरू से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वहां से कस्बे में जब युवक का शव पहुंचा तो परिजनों में मातम पसर गया। युवक के पिता राजेश गुप्ता, भाई देव गुप्ता, दादी सावित्री देवी, ताऊ नीरज गुप्ता को रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिकअप की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी घायल
भमोरा। बरेली से आंवला आ रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को बदायूं रोड के मकरंदपुर धाराजीत गांव के समीप शुक्रवार सुबह पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। आंवला मोहल्ला बजरिया निवासी शानू ने बताया कि उसके बड़े भाई 22 वर्षीय समीर बरेली पीडब्ल्यूडी कार्यालय में काम करके शुक्रवार सुबह 11 बजे बाइक से आंवला घर जा रहे थे। उसकी बाइक जैसे ही बरेली-बदायूं रोड के मकरंदपुर धारा जीत गांव के समीप पहुंची। तभी पीछे से दूध लेकर आ रही पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। इसमें भाई रोड किनारे डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़कर पुलिस चौकी सरदारनगर में खड़ा करवा दिया है। उपनिरीक्षक हीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed