{"_id":"6a19f30e163a5b2719069185","slug":"nawabganj-beo-affiliated-to-headquarters-bsa-sought-clarification-bareilly-news-c-4-bly1053-894408-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज बीईओ मुख्यालय से संबद्ध, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज बीईओ मुख्यालय से संबद्ध, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 30 May 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शिक्षकों के लिए भूसादान का आदेश जारी करने वाले नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सत्यदेव को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ ही, बीएसए डॉ. विनीता ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसादान अभियान चलाया जा रहा है। 20 मई को पत्र जारी कर नवाबगंज बीईओ को अपने स्तर से 100 क्विंंटल भूसादान कराने और क्षेत्र के नागरिकों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीईओ ने इस पत्र का अनुपालन करने के बजाय अपने स्तर से ब्लॉक के सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से 46-46 किलो भूसा उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया था। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षकों और शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इससे जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हुई।
इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए बीएसए डॉ. विनीता ने खंड शिक्षा अधिकारी को अपने विवादास्पद आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया था। तब आनन-फानन में आदेश को रद्द किया गया। अब बीईओ पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बीएसए ने बताया कि बीईओ से पुराने आदेश के सापेक्ष अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की गई है।
विज्ञापन
वर्जन
शिक्षा विभाग का अधिकारी होने के बावजूद नवाबगंज के बीईओ ने पत्र में जो भाषा इस्तेमाल की, वह ठीक नहीं। बीईओ पर बीएसए ने विभागीय कार्रवाई की है। बीएसए की तरफ से जो पत्र जारी किया गया था, उसमें किसी तरह की गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी