{"_id":"615e0ae48ebc3e62684695b2","slug":"navratri-from-today-adornment-in-goddess-temples-shops-adorned-around-bareilly-news-bly4619949156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, देवी मंदिरों में हुआ शृंगार, आसपास दुकानें सजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, देवी मंदिरों में हुआ शृंगार, आसपास दुकानें सजीं
विज्ञापन
नवरात्र की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू होंगे। चैत्र नवरात्र में लॉकडाउन होने की वजह से मंदिरों के कपाट नहीं खोले गए थे, लेकिन इस बार मंदिरों में नवरात्र की खास तैयारियां की गईं हैं। मंदिर कमेटियों में उत्साह है। बुधवार को दिन भर मंदिरों में देवी मां की प्रतिमाओं का शृंगार किया जाता रहा।
कालीबाड़ी स्थित मां काली मंदिर कमेटी के मंत्री रूपकिशोर ने बताया गुरुवार सुबह पांच बजे आरती होगी। श्रद्धालु देवी मां की मूर्ति तक न पहुंचे, इसके लिए बेरिकैडिंग कराई गई है। मंदिर के कपाट दिन भर खुले रहेंगे। कमेटी की ओर से सामाजिक दूरी बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। बिना मास्क के मंदिर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। साहूकारा स्थित नव दुर्गा मंदिर में भी स्टील की बेरिकैडिंग कराई गई है। लोग दूर से ही पूजा कर सकेंगे। नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर का एक व्यक्ति बेरिकैडिंग के पास मौजूद रहेगा। मंदिर के पुजारी रविंद्र नाथ ने बताया कि लोगों को समूह में पूजा न करने की हिदायत दी जाएगी। सुभाषनगर में बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में भी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मंदिर में सीमित संख्या में प्रवेश दिया जाएगा।
मंदिरों में हुई साफ-सफाई
बुधवार को सभी देवी मंदिरों में धुलाई और साफ-सफाई होती रही। रात में देवी प्रतिमाओं को नए वस्त्र पहनाकर उनका शृंगार किया गया। सभी मंदिरों के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे खुल जाएंगे। साहूकारा स्थित नौ देेवी और चौरासी घंटा मंदिर के कपाट दोपहर को बंद होने के बाद शाम चार बजे खुलेंगे। मंदिर परिसर के आसपास चुनरी, नारियल, देवी के शृंगार के सामान, फूल आदि की दुकानें सज गई हैं।