फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Natwarlal's daring: Interview in DM office, fake appointment letter sent on WhatsApp

नटवरलाल का दुस्साहसः डीएम कार्यालय में इंटरव्यू, व्हाट्सएप पर भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र

Wed, 16 Sep 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:23 AM IST
सार

  • शाहजहांपुर की युवती ने लगाए नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी के आरोप
  • इंटरव्यू हुआ फार्मेसिस्ट के लिए, नियुक्ति पत्र भेजा स्टेनो का, ज्वाइन करने पहुंची तो निकला फर्जी

विज्ञापन
Natwarlal's daring: Interview in DM office, fake appointment letter sent on WhatsApp
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली। सीएमओ कार्यालय के नाम पर चल रहे फर्जी मुहर और हस्ताक्षर के खेल में हर दिन नए प्रकरण सामने आ रहे हैं। मंगलवार को शाहजहांपुर की एक युवती ने रेस्टोरेंट संचालक और डीएम के अर्दली से लाखों की ठगी करने के आरोपी अनुराग मिश्रा पर नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि फार्मेसिस्ट पद पर चयन कराने के नाम पर उससे दो लाख रुपये लिए गए। उसका इंटरव्यू भी डीएम कार्यालय में हुआ लेकिन नियुक्ति पत्र उसे व्हाट्सएप पर भेजा गया वह भी फार्मेसिस्ट के बजाए स्टेनो का।
विज्ञापन

तीन सौ बेड अस्पताल में ड्यूटी के लिए लिए बीते दिनों 123 विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हुआ था। शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी निधि शर्मा के मुताबिक वह भी साक्षात्कार में पहुंची थीं। जहां कैंट के भउआपुर निवासी अनुराग मिश्रा भी मौजूद था। आरोप है कि अनुराग ने सिर्फ उन्हीं की नौकरी पक्की बताई जिन्होंने उसे रुपये दिए हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग रेट बताए। शिकायती पत्र के मुताबिक इंटरव्यू के बाद उसके परिजनों ने दो लाख रुपये अनुराग मिश्रा को दे दिए थे। युवती का कहना है कि उसका इंटरव्यू डीएम कार्यालय में हुआ था। कुछ दिन बाद अनुराग ने स्वास्थ्य विभाग का स्टेनो पद का एक नियुक्ति पत्र भी व्हाट्सएप से भेज दिया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवती ज्वाइन करने सीएमओ कार्यालय पहुंची तो पता चला कि उसे दिया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है। निधि ने लिखित में इसकी शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

डीएम का ड्राइवर बताकर की ठगी

भउआपुर निवासी शातिर ठग अनुराग मिश्रा ने रेस्टोरेंट संचालक को डीएम और सीएमओ से पारिवारिक संबंध बताकर ठगा। डीएम के अर्दली से सीएमओ से अच्छी सांठगांठ और खुद को एक उच्चाधिकारी का रिश्तेदार बताकर ठगी की। वहीं, शाहजहांपुर की रहने वाली युवती से डीएम का ड्राइवर बताकर दो लाख रुपए ठगने का आरोप है। युवती के मुुताबिक डीएम का ड्राइवर होने की वजह से सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक पटल पर अच्छी पकड़ बताकर आरोपी ने उसके परिजन को झांसे में ले लिया था। युवती ने मामले की जांच के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed