फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nature lovers were thrilled to see the confluence of flower colours and nectar.

Bareilly News: फूलों के रंग और मकरंद का संगम देख गदगद हुए प्रकृति प्रेमी

Sun, 15 Mar 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nature lovers were thrilled to see the confluence of flower colours and nectar.
बरेली। अमर उजाला कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को फूलों के रंग और मकरंद का संगम देख प्रकृति प्रेमी गदगद हो उठे। सुबह से ही परिसर में शहरवासियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था जो शाम तक जारी रहा। लाल, पीले, नीले और बैंगनी रंगों के फूलों को देखकर ऐसा लग रहा था मानों किसी ने परिसर में सतरंगी कालीन बिछा दिया हो। रविवार को समापन के अवसर पर विजेताओं की घोषणा निर्णायक मंडल की ओर से की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी लोग अपनी विशेष प्रविष्टियां लेकर पहुंचते रहे। गमलों में सजे कलात्मक पौधों और बोन्जाई की विविधता ने निर्णायक मंडल को भी हैरत में डाल दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई फूलों के साथ सेल्फी लेता नजर आया। कार्यक्रम स्थल के पास बाहर से आए लोंगो के लिए सेल्फी प्वॉइंट के साथ ही गार्डन की सुंदर सजावट भी की गई है। सभी की निगाहें अब परिणाम पर टिकी हैं कि इस बार फूलों का सरताज कौन बनेगा।
विज्ञापन

तन में ताजगी, सुवासित हुआ मन



ऐसे आयोजन से अमर उजाला शहर वासियों के दिल में एक अलग मुकाम बनाता है। फूलों को देखकर तन में ताजगी भर गई। मन भी सुवासित हो गया। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रदर्शनी हमें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। अमर उजाला की इस पहल से हर साल शहरवासियों को प्रकृति का सानिध्य मिलता है। - प्रो. वंदना शर्मा, बरेली कॉलेज

पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की सुंदरता देखने के बाद लगा कि परिवार के साथ यहां आना और भी ज्यादा आनंद देता। अमर उजाला हर साल आयोजन करता रहे। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
इन फूलों ने लुभाया



इम्पेशियन्स, कारनेशन, रेनुन कुलस, जरोनियम, प्रमुला, पिटूनिया, डिमारपोटिका स्टाक, पेन्जी, क्लार्किया, लार्क स्पर, गजानिया, नस्टेशियम, सिनेरिरिया, गोडेटिया, आस्टर, बरबीना, डेलीफनियम, कैन्डीटफ, गलाडूलाई, लिलियम, ग्लाक्सोनिया, फ्रिशिया, जरबेरा, बेगोनिया, डाएंथस, निमेशिया, सिजेंथस, स्वीट विलियम, प्लाक्स, सालविया आदि के फूलों ने शहरवासियों को लुभाया। प्रदर्शनी में आए लोगों को गमले में लगे छोटे पौधे काफी पसंद आए। इसमें दो तरह के बैंगन, टमाटर, नारंगी, आडू के पौधे रहे।


शहरवासियों का दिल जीत रहे गार्डन



लव मिश्रा, आईवीआरआई, डॉ. शोभा टंडन, रजत खंडेलवाल, ज्योति खंडेलवाल, जीआरएम, एसआरएमएस, रितु जैन, कैंटोनमेंट बोर्ड, डीआईजी आवास, माई ट्री गार्डन, पूजा अग्रवाल, केसीएमटी आदि के गार्डन देखकर शहरवासी प्रफुल्लित हुए।
298 असाधारण वैरायटी के पौधे मौजूद

पुष्प प्रदर्शनी में इस बार करीब 1500 से अधिक पौधे लगे हैं। असाधारण वैरायटी में भी 298 पौधे आए है। इसमें सबसे अधिक कैक्टस के पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed