फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National Volleyball Championship begins in Bareilly, UP teams start with a win on the first day

Sports News: बरेली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन यूपी की टीमों ने जीत से की शुरुआत

Tue, 11 Nov 2025 10:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Nov 2025 10:03 PM IST
सार

बरेली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने किया। पहले दिन यूपी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
National Volleyball Championship begins in Bareilly, UP teams start with a win on the first day
National Volleyball Championship - फोटो : मनप्रीत सिंह

विस्तार

विज्ञापन

बरेली में 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर हुआ। इसमें पहले दिन बालक वर्ग में 12 व बालिका वर्ग में 10 मुकाबले खेले गए। इसमें यूपी की टीमों ने अपने सफर की जीत से शुरुआत की। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में ट्रॉफी कब्जाने के इरादे से 70 टीमों के 836 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुकाबलों में खिलाड़ी एक-दूसरे की हौसलाफजाई करते नजर आए। प्रशिक्षक भी मैदान पर सक्रिय रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, रणनीति पर सुझाव दिए और टीम के आत्मविश्वास को बनाए रखने में मदद की।

बालक वर्ग में हरियाणा और तेलंगाना के बीच हुए मुकाबले में, हरियाणा ने तेलंगाना को 2-0, से दिल्ली ने ओडिशा को 2-0 से, जम्मू कश्मीर ने आईबीएसओ को 2-0, मध्य प्रदेश ने मिजोरम को 2-0 से मात दी। इसके बाद, तमिलनाडु ने झारखंड को, गुजरात ने एनवीएस को और केवीएस ने पुडुचेरी को 2-0 से हराया।

विज्ञापन

पंजाब और महाराष्ट्र के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
सबसे रोमांचक मुकाबला पंजाब और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। पहले दो सेट में दोनों टीमों ने अपना दमखम दिखाया। पहला सेट में महाराष्ट्र ने जीत हासिल की। लेकिन पंजाब ने हार नहीं मानी और दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए सेट अपने पक्ष में किया, जिससे मैच निर्णायक तीसरे सेट तक पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा सेट शुरू होते ही दोनों टीमों ने जबरदस्त टक्कर दी। स्कोर लगातार बढ़ता गया और खेल भी रोमांचक हो गया। निर्णायक क्षणों में पंजाब ने अंतत: तीसरे सेट को 34-32 से जीतकर, 2-1 से महाराष्ट्र को पराजित किया। इसके बाद, उत्तराखंड ने राजस्थान को, छत्तीसगढ़ ने त्रिपुरा को, उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को और असम ने विद्या भारती को 2-0 से हराया।

National Volleyball Championship begins in Bareilly, UP teams start with a win on the first day
पंजाब और महाराष्ट्र के बीच हुआ मुक़ाबला - फोटो : मनप्रीत सिंह

बालिका खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम
बालिका वर्ग में पंजाब ने मध्य प्रदेश को, तमिलनाडु ने लद्दाख को, उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को, केरल ने सीआईएस को 2-0 से हराया। असम ने जम्मू कश्मीर को, हरियाणा ने ओडिशा को, दिल्ली ने झारखंड को 2-0 से धूल चटाई। राजस्थान और कर्नाटक के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने 2-1 से विजय हासिल की। अन्य मुकाबलों में गुजरात ने आईबीएसओ को और पश्चिम बंगाल ने महाराष्ट्र को 2-0 से पराजित किया।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
उद्घाटन समारोह का आगाज मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश गुलाब देवी व जनपद के जनप्रतिनिधियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व जनपद के जनप्रतिनिधियों ने गुजरात व केरल के कुछ खिलाड़ियों को खेल किट व किताब देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद छात्रों की ओर से सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति दी गई। साथ ही, उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें कभी निराश न होने की सीख दी। उन्होंने कहा कि थकान को थका दो और कभी भी हार को खुद पर हावी मत होने दो। इस दौरान जनपद के जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, सांसद छत्रपाल गंगवार, डीआईओएस अजीत कुमार, एमएलसी महाराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed