फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   national school volleyball championship second day in bareilly

Bareilly: राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन, बालक-बालिका वर्ग में यूपी की टीम जीती

Thu, 07 Nov 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान उत्तर प्रदेश का पहला मैच महाराष्ट्र के साथ खेला गया। मेजबान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर विजय अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
national school volleyball championship second day in bareilly
यूपी की टीम के साथ फोटो खिंचवाते अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अंडर-17 वर्ग की 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बालक वर्ग में यूपी ने महाराष्ट्र की टीम को 2-0 से हराकर जीत से प्रतियोगिता में अपने सफर का आगाज किया। वहीं, बालिका टीम ने पुडुचेरी को 2-0 से मात दी। दूसरे दिन बालक वर्ग में 19 व बालिका वर्ग में 13 मुकाबले खेले गए। 

विज्ञापन


दादरा और नगर हवेली की टीम के न आने के चलते सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को वॉकओवर मिल गया। वहीं, विद्या भारती ने हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु ने केरल को 2-0 से हराया। पंजाब ने हरियाणा और सीबीएसई ने सीआईएससीई को 2-0 के अंतर से मात दी। असम ने बिहार को 2-1, मणिपुर ने ओडिशा को 2-0 से हराया। 
विज्ञापन


ये टीमें भी जीतीं 
मध्य प्रदेश ने चंड़ीगढ़, राजस्थान ने लक्षद्वीप, पुडुचेरी ने झारखंड, जम्मू कश्मीर ने आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड ने एनवीएस को 2-0 के अंतर से मात देकर जीत दर्ज की। पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक, केवीएस ने आईपीएससी, विद्या भारती ने केरल, पंजाब ने दिल्ली को 2-0 से परास्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


national school volleyball championship second day in bareilly
दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच हुआ मुकाबला - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बालिका वर्ग में यूपी ने अपनी बेहतरीन सर्विस के दम पर 2-0 से जीत दर्ज की। तमिलनाडु की टीम ने बेहतरीन कौशल का परिचय देते हुए मध्यप्रदेश को 2-0 से हराया। हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़, एनवीएस ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, पश्चिम बंगाल ने बिहार, झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 2-0 और पंजाब ने ओडिशा को 2-1 से मात दी। केरल ने सीआईएससीई, हरियाणा ने छत्तीसगढ़, गुजरात ने विद्या भारती, कर्नाटक ने जम्मू कश्मीर को और सीबीएसई ने राजस्थान को 2-0 से परास्त किया। दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश की टीम को हराया। 

मुख्य अतिथि एसएसपी अनुराग आर्य व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रोहित राणा, भारतीय रेलवे टीम के मुख्य कोच कप्तान सिंह, उत्तर प्रदेश वॉलीबाल लीग के कुलवंत बालियान ने खिलाड़ियों से भेंट की। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली राकेश कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न दिए। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, नगरत्नम आदि मौजूद रहे।

खिलाड़ियों से मिलीं राज्यमंत्री 
राज्यमंत्री गुलाब देवी बृहस्पतिवार को देर रात आयोजन स्थल पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनकी सराहना करते हुए देश के लिए खेलने को प्रेरित किया। प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने को बरेली के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज में इस तरह का आयोजन होना दर्शाता है कि सरकारी विद्यालय भी किसी से कम नहीं हैं। पदाधिकारियों ने वॉलीबाल देकर उन्हें सम्मानित किया। 

कोच और सुविधाएं बढ़ें तो अच्छे खिलाड़ी आएंगे सामने
भारतीय रेलवे वॉलीबाल टीम के मुख्य कोच कप्तान सिंह बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित 68वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर खेल को बढ़ावा देना है तो कोच और सुविधाएं बढ़ानी होंगी। तभी अच्छे खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे। कप्तान सिंह से प्रशिक्षण ले रही रेलवे की टीम ने हाल में ही जर्मनी में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed