{"_id":"6a515a95daee1382480b74d6","slug":"national-level-fide-rated-chess-tournaments-begin-today-bareilly-news-c-4-bly1053-922351-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राष्ट्रीय स्तर की फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिताएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राष्ट्रीय स्तर की फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिताएं आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बरेली शतरंज एसोसिएशन और माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से यूपी फ्यूचर जीएम सीरीज के अंतर्गत बरेली में राष्ट्रीय स्तर की दो बेहद प्रतिष्ठित फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 (वॉल्यूम 2) और बरेली ब्लिट्ज रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 (वॉल्यूम 3) शामिल हैं।
दो दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से कई नामी और रेटेड शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाएंगे। बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 जुलाई को सुबह 9:20 बजे किया जाएगा।
रैपिड प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 12 जुलाई को दोपहर 12:15 बजे संपन्न किया जाएगा। ब्लिट्ज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण और मुख्य समापन समारोह इसी दिन यानी 12 जुलाई की शाम 6:30 बजे आयोजित होगा।