{"_id":"66a45b54554f1d7ea60ba928","slug":"national-boxer-girl-left-the-gym-the-trainer-behaved-indecently-with-her-in-bareilly-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नेशनल बॉक्सर युवती ने जिम छोड़ा तो ट्रेनर ने कर दी हद पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नेशनल बॉक्सर युवती ने जिम छोड़ा तो ट्रेनर ने कर दी हद पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत
Sat, 27 Jul 2024 10:08 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:08 AM IST
सार
बरेली में नेशनल बॉक्सर युवती के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। जिम ट्रेनर ने उसके साथ अभद्रता की। लोगों ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली में राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक जीत चुकी युवती ने ट्रेनर की गलत हरकत के कारण जिम बदल दिया। इससे नाराज ट्रेनर ने दूसरे जिम में जाकर युवती से अभद्रता की। मौके पर पहुंचे लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों को पीट दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती के भाई ने बारादरी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी बहन काफी समय से एक जिम में प्रशिक्षण ले रही थी। इस दौरान उसने कई प्रतियोगिताओं में पदक भी जीते। इस दौरान जिम का ट्रेनर अंकित चौहान प्रशिक्षण के बहाने उनकी बहन से गलत हरकतें करने की कोशिश करने लगा। इस पर उनकी बहन दूसरे जिम में जाकर प्रशिक्षण लेने लगी।
विज्ञापन
युवती को जिम के बाहर घेरा
काफी दिनों से अंकित उनकी बहन पर अपने जिम में आने का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार रात दस बजे उनकी बहन दूसरे जिम से बाहर निकलीं तो अंकित और उसका साथी धर्मेंद्र गेट के बाहर कार में बैठे मिले। दोनों ने उनकी बहन पर दबाव बनाया कि वह अंकित के जिम में ही प्रशिक्षण ले।
विज्ञापन
बहन ने दोनों का विरोध किया तो ये लोग उससे अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए। इस पर दोनों ने विरोध कर रहे लोगों की पिटाई कर दी। लोग एकजुट होकर उनकी ओर बढ़े तो दोनों फरार हो गए। बारादरी पुलिस को मौके की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिससे घटना प्रमाणित हो रही है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।