{"_id":"6acaac3b66d93b35c50dee42","slug":"nath-nagari-and-bansuri-blaster-won-their-respective-matches-bareilly-news-c-4-bly1015-985264-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाथ नगरी और बांसुरी ब्लास्टर ने जीते अपने-अपने मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाथ नगरी और बांसुरी ब्लास्टर ने जीते अपने-अपने मुकाबले
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दिवंगत प्रो. श्याम बिहारी स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रीमियर लीग में शनिवार को नाथ नगरी और बांसुरी ब्लास्टर ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाथ नगरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 131 रन बनाए। आर्यन ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। दबंग डेयरडेविल्स की तरफ से शिव प्रताप शुक्ला ने तीन विकेट झटके। जवाब में दबंग डेयरडेविल्स की पूरी टीम 14.4 ओवरों में मात्र 53 रनों पर सिमट गई। नाथ नगरी के अंशुमान ने तीन, हर्ष और विशाल वर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हर्ष श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में बरेली बांसुरी ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 177 रन बनाए। अंकुर यादव ने तेज शतक लगाया। तूफानी टाइगर्स के लिए राजीव रंजन और विवान गंगवार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में तूफानी टाइगर्स की टीम 18.4 ओवरों में 133 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान मोहित कुमार ने 35 रनों का योगदान दिया। बांसुरी ब्लास्टर की ओर से सूरज ने तीन, अंकुर और रुद्रांश ने दो-दो विकेट लिए। अंकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान मुस्तकीम खान, राजीव रंजन, निर्विकार खरे, मोहम्मद कमर, अनुज शर्मा, मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल जीशान, अमन मौजूद रहे।