फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath city became Shivamay, Har Har Mahadev echoed from homes to temples

Bareilly News: शिवमय हुई नाथ नगरी, घरों से लेकर मंदिरों तक गूंजा हर-हर महादेव

Sun, 16 Jul 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 16 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Nath city became Shivamay, Har Har Mahadev echoed from homes to temples
बरेली। सावन की शिवरात्रि पर नाथ नगरी शिवमय हो गई। कांवड़ियों के रूप में सड़कों पर आस्था का ज्वार दिखा। नाथ मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। घरों से लेकर शिवालयों तक हर-हर महादेव का स्वर गुंजायमान होता रहा। श्रद्धालुओं ने संयम के साथ अपनी बारी आने पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। बेल पत्र, भांग, धतूरा व अन्य सामग्री अर्पित कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशेष पूजन किया गया। शाम को विशेष महाआरती का आयोजन भी हुआ। इसमें काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ब्रह्मपुरी स्थित श्री नृसिंह मंदिर के शिवालय में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। शाम को पूजन के बाद आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इसी तरह सभी नाथ मंदिरों व शिवालयों में खासी भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने अपने घर में ही शिवार्चन व रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

---
फोटो
संतों ने किया शिवगंगा महास्नान
- मंत्री व सांसद भी पहुंचे, भंडारे में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
बरेली। बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में शिवगंगा महास्नान का आयोजन हुआ। इसमें संतों के साथ कई गणमान्य नागरिकों ने भी स्नान किया।

मंदिर परिसर स्थित शिव सरोवर में हरिद्वार से लाया हुआ गंगाजल डाला गया। जूना अखाड़ा के संरक्षक बाबा हरि गिरि महाराज, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, साहू राठौर विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी लाल साहू, संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर, पंडित सुनील दत्त शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के बाद सभी ने महादेव का जलाभिषेक किया। हवन-पूजन के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सांसद संतोष कुमार गंगवार, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कमार, अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना भी कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नाथ नगरी में केसरिया सैलाब
- गंगाजल लेने हरिद्वार व कछला के लिए रवाना हुए कांवड़ियों के जत्थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। शहर की सड़कों पर शनिवार को केसरिया सैलाब नजर आया। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से कांवड़िये जत्थों के रूप में गंगाजल लेने के लिए कछला व हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

गुसाई गौटिया से अनिल शर्मा और पार्षद डॉ. बनवारी लाल शर्मा के नेतृत्व में जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ है। इज्जतनगर से दो दर्जन से अधिक लोगों का जत्था कछला के लिए रवाना हुआ है। सबसे बड़ा 250 कांवड़ियों का जत्था सीबीगंज से रवाना हुआ। सांसद संतोष गंगवार व अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने फूल मालाएं पहना कर उनको रवाना किया। इस जत्थे का नेतृत्व महंत सत्य प्रकाश, सर्वेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, मुकेश भारद्वाज, विनोद कुमार कर रहे हैं। यह जत्था महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर 23 अगस्त को बरेली लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed