फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naresh Uttam Patel said Azam Khan is founding member of SP he not joining BSP

Bareilly News: सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- आजम खान पार्टी के संस्थापक सदस्य, बसपा में नहीं जा रहे

Thu, 25 Sep 2025 07:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 07:35 PM IST
सार

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। आजम खान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आजम खान सपा के संस्थापक सदस्य हैं। वह बसपा में नहीं जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Naresh Uttam Patel said Azam Khan is founding member of SP he not joining BSP
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (बीचे में) - फोटो : संवाद

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आजम खान देश के जाने-माने नेता और सपा के संस्थापक सदस्य हैं। उन पर रंजिश में बेवजह मुकदमे थोपे गए हैं। वह बसपा में नहीं जा रहे हैं। बसपा में उनके जाने की कहानी मनगढ़ंत है। डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल दुख दिए हैं। इसलिए 2027 में एक इंजन का फेल होना तय है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे सपा सांसद ने कहा कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से बाहर आ गए हैं। इससे सपा का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बहुत खुश हैं। हमें न्यायपालिका से ही उम्मीद थी और वहीं से राहत भी मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में किसान, नौजवान और व्यापारियों से लगायत सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन

'भाजपा को सत्ता से हटाएगा पीडीए'
उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पीडीए के लोगों को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ही उनका हक दिलाएंगे। पीडीए ही भाजपा को सत्ता से हटाएगा। सपा सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर अभी से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 2027 के चुनाव में हमारे अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दोबारा बनेंगे।

सपाइयों ने बरेली जंक्शन पर किया स्वागत
बरेली जंक्शन पर सांसद नरेश उत्तम पटेल के आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग व विजय पाल सिंह, शुभलेश यादव, कदीर अहमद, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, द्रोण कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed