फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nanhe Lal Will Get Housing And Other Basic Facilities

Bareilly News: नन्हे लाल को मिलेगा आवास और अन्य मूलभूत सुविधाएं

Tue, 22 Apr 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nanhe Lal Will Get Housing And Other Basic Facilities
कुतुबपुर में नन्हे लाल का घर - फोटो : katra news
मीरगंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिलमास के मजरा कुतुकपुर में झोंपड़ी में रह रहे नन्हेलाल और उनके परिवार की दशा पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को पीएम आवास और अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए निर्देश दिए हैं। शनिवार को अमर उजाला ने इस विषय को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि नन्हेलाल के परिवार को तत्काल शौचालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान दिया जाए। नन्हेंलाल, उनकी पत्नी जावित्री देवी और पांच बच्चे दस वर्षों से प्लास्टिक की पन्नी और फूस की दीवारों से बनी एक झोंपड़ी में रह रहे हैं।शनिवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद पूरे इलाके में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई थी।
विज्ञापन


पति-पत्नी दोनों करते हैं मजदूरी
यह परिवार दैनिक मजदूरी कर अपना पेट पालता है। पीने के पानी के लिए गांव के एकमात्र सरकारी नल पर निर्भर है, जो मजार के अंदर स्थित होने के साथ-साथ गंदा पानी देता है। खुले में शौच और रातों की असुरक्षा ने बच्चों की सेहत पर भी असर डाला है, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जल्द ही किसान को शौचालय, साफ पेयजल और आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इधर, ग्राम विकास अधिकारी शशांक शर्मा ने बताया कि नन्हे लाल का आवास ऑनलाइन आवेदन किया गया है। शौचालय एवं पीने के पानी के लिए हैंडपंप की शीघ्र व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed