{"_id":"691f6c027f4674b738043149","slug":"nana-nani-park-in-a-dilapidated-condition-due-to-lack-of-maintenance-bareilly-news-c-4-1-bly1039-770466-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रख-रखाव के अभाव में नाना-नानी पार्क हुआ बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रख-रखाव के अभाव में नाना-नानी पार्क हुआ बदहाल
विज्ञापन
शेरगढ़ में खस्ताहाल पार्क। संवाद
अब झूला क्षतिग्रस्त, लगा गंदगी का अंबार, जिम्मेदारों की अनदेखी बरकरार
शेरगढ़। लाखों रुपये खर्च कर नगर पंचायत ने डूंगरपुर मोहल्ले में नाना-नानी पार्क का निर्माण कराया। उसके बाद बच्चों के लिए झूला, पौधे लगाकर पार्क को बेहतर बनाया, लेकिन कुछ समय बाद ही रख-रखाव के अभाव के चलते व नगरपंचायत की लापरवाही के कारण यह पार्क बदहाल स्थिति में है।
लोगों ने बताया कि नगर पंचायत शेरगढ़ के डूंगरपुर मोहल्ला में बने नाना-नानी पार्क की स्थिति काफी समय से बदहाल है। इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत की है, लेकिन नगर पंचायत इनकी जिम्मेदारी से हमेशा बचती रही है।
उदासीनता के चलते स्थानीय बच्चे पार्क में खेलकूद का आनंद भी नहीं ले पा रहे है। मौजूदा समय में पार्क में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बड़ी मात्रा में घास उग आई है। झूला क्षतिग्रस्त पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क की हालत भी दयनीय
पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में एक झूला भी उखड़ा पड़ा है। पानी पीने के लिए लगा फ्रीजर भी खराब है। यहां तक कि उसमें टोंटी तक नहीं है। नगर पंचायत प्रशासन की देखरेख के अभाव में दोनों पार्क अपनी-अपनी कहानी बयां कर रहे हैं। पार्क के पास बना सामुदायिक शौचालय पर भी ताला लटका हुआ है।
--
पार्कों के रख-रखाव के लिए एस्टीमेट बन गया है। टेंडर भी हो गया है। एक महीने में काम चालू हो जाएगा।
- दुर्गेश कुमार सिंह, ईओ