फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Names of Hindus added to the job cards of Muslim youth, Pradhan's rights seized

Bareilly News: मुस्लिम युवकों के जॉब कार्ड में जोड़ा हिंदुओं का नाम, प्रधान के अधिकार सीज

Tue, 18 Feb 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Names of Hindus added to the job cards of Muslim youth, Pradhan's rights seized
बरेली। कुम्हरा की ग्राम प्रधान ने मुस्लिम समुदाय के युवकों के जॉब कार्ड में हिंदू समुदाय के युवकों का नाम जोड़ दिया। उसके बाद तीन साल तक मनरेगा से हुए कार्यों का भुगतान उनके खाते में किया गया। इसकी शिकायत होने पर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए। साथ ही उस अवधि में तैनात रहे ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों को भी दोषी माना गया है।
विज्ञापन


विकासखंड बिथरी चैनपुर के गांव कुम्हरा की प्रधान मंजू कुमारी हैं। गांव के ही अजय पाल, संजय आदि ने प्रधान के खिलाफ नियमों की अनदेखी करने, सरकारी धन हड़पने और शक्तियों का दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। मामले की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता ने की। सोमवार को यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम प्रधान की ओर से तीन मुस्लिम जॉब कार्ड धारकों के नाम पर हिंदू समुदाय के नाम जोड़कर मई 2021 से 10 जून 2024 तक मनरेगा का कार्य कराया गया। उसकी धनराशि भी खाते में ली गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने स्पष्टीकरण भी नहीं दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि ग्राम प्रधान की इस हरकत से 1,49,011 रुपये की धनराशि की क्षति हुई है। ग्राम प्रधान के साथ-साथ तत्कालीन सचिव छेदालाल, सचिव शालिनी वर्मा, अजय वंश और भगवान दास दोषी हैं। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed