फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Name removed ignoring video evidence, Model Town outpost in-charge suspended

Bareilly News: वीडियो सबूत दरकिनार कर नाम हटाए, मॉडल टाउन चौकी प्रभारी निलंबित

Sun, 02 Feb 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Name removed ignoring video evidence, Model Town outpost in-charge suspended
बरेली। श्यामगंज चौकी प्रभारी रहते वीडियो साक्ष्य दरकिनार कर मुकदमे से आरोपियों के नाम हटाने और मकान कब्जा कराने में मॉडल टाउन चौकी प्रभारी को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

दरोगा विपिन कुमार सितंबर 2024 में बारादरी थाने की श्यामगंज चौकी के प्रभारी थे। तब 29 सितंबर को एक महिला ने कुछ लोगों को नामजद करके बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने घर में घुसकर हमला व कब्जा करते लोगों का वीडियो भी सबूत के तौर पर विवेचक विपिन कुमार को दिया था।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विपिन कुमार ने वीडियो में दिख रहे नामजद आरोपियों नौशाद उर्फ कय्या, सरताज उर्फ भाड़, जावेद व जफर के नाम निकाल दिए। घर में घुसकर हमला करने की धारा ही हटा दी। आरोप है कि नौशाद उर्फ कय्या ने मकान पर जो कब्जा लिया, उसमें भी चौकी प्रभारी ने मदद की। माहभर पहले ही विपिन कुमार को बारादरी थाने की मॉडल टाउन चौकी का प्रभारी बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने उनके कारनामे की शिकायत एसएसपी अनुराग आर्य से की थी। एसएसपी ने सीओ से जांच कराई तो आरोपों की पुष्टि हुई। एसएसपी ने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य कर घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदंडता, स्वेच्छाचारिता व कदाचार में विपिन कुमार को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed