{"_id":"5d570e278ebc3e89e5668964","slug":"namaz-bareilly-news-bly37258147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी चौराहा मस्जिद पर नमाज के दौरान गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी चौराहा मस्जिद पर नमाज के दौरान गहमागहमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौकी चौराहा मस्जिद पर नमाज के दौरान शुक्रवार दोपहर कुछ गहमागहमी हो गई। कुछ लोगों ने फोटो सोशल मीडिया पर डालकर सड़क पर नमाज को डीजीपी के आदेश का उल्लंघन बताया। एसपी सिटी से भी शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि जांच कराएंगे।
शुक्रवार दोपहर मस्जिद के सामने सड़क पर दो लाइन लगाकर नमाजी नमाज पढ़ रहे थे। कई लोग अंदर मस्जिद में इबादत कर रहे थे। अन्य दिनों की अपेक्षा यहां ज्यादा नमाजियों की भीड़ थी। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और सड़क पर नमाज को डीजीपी के आदेश का उल्लंघन बताकर विरोध जताया। यहां इंतजाम देख रहे राशिद मियां ने कहा कि उनकी प्रशासन से लिखित में सहमति हो चुकी है कि दो लाइन से ज्यादा सड़क पर नहीं लगाएंगे। दो ही लाइनें लगाई गई हैं। तब ये लोग मौके से चले गए। बाद में सोशल मीडिया के जरिये इस मामले को उठाया गया। अफसरों से पूछा गया कि पूरे प्रदेश में इस तरह की इबादत पर रोक है तो यहां ऐसा क्यों हो रहा है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना था कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।