फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagrikta sanshodham kanoon

पापा.. दीदी ने यह नहीं बताया था कि पुलिस पकड़ लेगी

Sun, 22 Dec 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
nagrikta sanshodham kanoon
बरेली। एएमयू की एक पूर्व छात्रा के कहने पर कुछ छात्र-छात्राएं नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंच गए। इनमें कई नाबालिग बच्चों को देखकर पुलिस ने उन्हें बुलाकर अंदर बैठा लिया। परिवार वालों को सूचना दी तो वे भी यह जानकर हैरत में पड़ गए कि उनके बच्चे प्रदर्शन करने कलक्ट्रेट पहुंचे हैं। इस बीच सीनियर स्टूडेंट्स एसीएम को ज्ञापन दे चुके थे। नाबालिग बच्चों को पुलिस ने उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अपनी स्कूल की कॉपी के पेज पर लिखा गया ज्ञापन लेकर कुछ छात्र और छात्राएं शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। इनमें कुछ थोड़ी दूर एसबीआई गेट पर ही खड़े हो गए। वहां उन्होंने नारेबाजी करने की कोशिश की तो कलक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कोतवाली पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस ने उन्हें एक साइड में बैठा लिया और पूछताछ की। पता लगा कि ये छात्र-छात्राएं बारादरी और कोतवाली इलाके के रहने वाले बच्चे हैं और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई करते हैं। इनमें से ज्यादातर नाबालिग भी थे। पुलिस ने उनसे उनके नाम पूछे तो नाम बताने से भी इनकार करते रहे।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने पुलिस को बताया कि एएमयू की एक पूर्व छात्रा उनके संपर्क में है। उसी के कहने पर वह विरोध जताने कलक्ट्रेट चले आए थे। पुलिस ने उनसे फोन नंबर लेकर उनके घर सूचना दी तो उनके परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने बच्चों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस को बताया कि उन्हें भी नहीं पता था कि उनके बच्चे विरोध जताने कलक्ट्रेट आए हैं। पुलिस ने सभी बच्चों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed