फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

नगर निगम का 49 लाख दबाए बैठे हैं तहबाजारी ठेकेदार

Fri, 19 Jun 2015 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

तहबाजारी खत्म हुए कई साल बीत चुके हैं मगर तत्कालीन अफसरों की मेहरबानी से इसका ठेका लेने वाले ठेकेदारों ने नगर निगम के 49 लाख से ज्यादा का राजस्व दबा रखा है। ऑडिट में आपत्ति लगने के बाद शासन अब पुराने बकाया को लेकर सख्त हो गया है। नगर निगम से तहबाजारी ठेकेदारों की सूची तैयार कर इनके खिलाफ आरसी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

 वर्ष 2003 से 07 तक शहर में 26 स्थानों पर तहबाजारी के ठेके होते थे। मार्केट से तहबाजारी वसूली का काम तत्कालीन उप नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता की देखरेख में होता था। डेढ़ साल पहले उप नगर आयुक्त का कानपुर नगर निगम तबादला हो गया। ठेकेदारों ने कर्मचारियों से मिलकर निगम का 49 लाख से ज्यादा का बकाया नहीं चुकाया। ऑडिट में बकाया न अदा होने पर आपत्ति जताई गई। शासन ने ठेकेदारों से बकाया राजस्व वसूली सख्ती के साथ करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यहां बाजारों में ठेकेदार अब भी करते हैं वसूली  
सरकार ने तहबाजारी बंद कर रखी है। नगर निगम से अब इनके ठेके भी नहीं होते। इसके बावजूद अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से ठेकेदार सैलानी से मीरा की पैठ, मोती पार्क स्टैंड, हार्टमैन कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, कुतुबखाना सब्जी मंडी, गुलाबराय इंटर कॉलेज, शहामतगंज सब्जी मंडी, सीबीगंज में छोटी बाजार, कांकरटोला, जोगीनवादा, आईवीआरआई, एलन क्लब सब्जी मंडी, सिटी सब्जी मंडी, किला क्रॉसिंग बाकरगंज, स्टैंड गांधी उद्यान, नावल्टी से कुतुबखाना, हनुमान मंदिर से चौकी चौराहा, शहदाना से ईंट पजाया, चौपुला चौराहा, डीडीपुरम आदि जगहों से वसूली करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ठेकेदारों पर है बकाया
हरीश गुप्ता और कमल गुप्ता-सीबीगंज, पप्पू-सराय तल्फी, मो. खालिद-बाग अहमद अली, मो. शफीक-घेर जाफर खां, नसीम खां-चकमहमूद, नूर मोहम्मद-कांकरटोला, राजीव अनेजा, जनकपुरी, अशोक कुमार-शास्त्रीनगर, नवीन कुमार और प्रवीण कुमार-जाटवपुरा, अनिल पांडेय-फरीदपुर, अजय सिंह-बिहारीपुर चिड़ीमरान, शाजिक अली-सुर्खा, आरिफ-सूफी टोला आदि।  

वर्जन
किन-किन ठेकेदारों पर बकाया है। किन ठेकेदारों ने बकाया चुकता कर दिया है। इसकी सूची बनाई जा रही है। जिन पर बकाया निकलेगा, उनसे वसूली की जाएगी। - ईश शक्ति कुमार सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed