{"_id":"9cfaa03be889f6236a7ab074f0f5c592","slug":"nager-nigam-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीने को पानी नहीं और मौज काट रहे ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीने को पानी नहीं और मौज काट रहे ठेकेदार
बरेली
Updated Tue, 16 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों को भीषण गर्मी में पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। और नलकूपों पर ठेके के कर्मचारी रात की ड्यूटी से नदारद होकर मौज काट रहे हैं। इससे बिजली होने पर भी नलकूप चल नहीं पाते हैं। ओवरहेड टैंक आधे-अधूरे भरने से घरों में पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं पहुंच पाती। ठेके के नाम पर जलकल विभाग के कर्मचारी ही इन नलकूपों को चलवा रहे हैं, जबकि नगर निगम की ओर से प्रति नलकूप हर माह ठेकेदार को 10 हजार रुपये भी दिया जाता है। ठेके 34 नलकूपों पर प्रति वर्ष 40.80 लाख रुपये खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम के जलकल विभाग ने 52 में से 34 नलकूप ठेके पर दे रखे हैं। मैसर्स शिवा इंटरप्राइजेज को 12, मैसर्स गलैक्सी इंटरप्राइजेज और मैसर्स आस्था इंटरप्राइजेज को 11-11 नलकूप ठेके पर दिए गए हैं। कहने को तीनों फर्में अलग-अलग ठेकेदारों के नाम से हैं। मगर, हकीकत ये है कि ठेके की इन फर्मों को जलकल के पूर्व पंप अधीक्षक और चौकीदार ही चला रहे हैं। ठेके पर नलकूप चलाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रति नलकूप 10 हजार रुपये महीने के हिसाब से ठेकेदार को भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीनों फर्मों के पास नलकूपों का ठेका पिछले कई साल से चला आ रहा है। नियमित रूप से इन फर्मों को बिना टेंडर कराए ही नलकूपों का ठेका दे दिया जाता है। ठेकेदार तीन से चार हजार प्रति माह प्राइवेट कर्मचारी नलकूपों पर रख देते हैं।
विज्ञापन
कौन सी फर्म के पास कितने नलकूप
1- मैसर्स शिवा इंटरप्राइजेज
सिविल लाइंस नलकूप नं-6, नलकूप नं.-7, जुबली पार्क नलकूप नं.-8, सनौआ नलकूप, रामपुर गार्डन, जीआईसी परिसर, जीआईसी टंकी परिसर नलकूप, बाकरगंज नलकूप नं.-दो, तिलक इंटर कालेज नलकूप, नेकपुर, सुभाषनगर नलकूप नं. दो और सीबीगंज नलकूप नं. दो
2-मैसर्स गलैक्सी इंटरप्राइजेज
मौलाना आजाद इंटर कालेज, नवादा शेखान, घेर जाफर खां, बालजती नलकूप, जगतपुर, कोहाड़ापीर, गंगापुर, जाटवपुरा नलकूप, आवास विकास नलकूप, रामगंगा नगर नलकूप नं.-एक, रामगंगा नगर नलकूप-दो
3- मैसर्स आस्था ट्रेेडर्स
डीडीपुरम नलकूप एक, डीडीपुरम नलकूप दो, जनकपुर नलकूप, स्टेडियम नलकूप, मॉडल टाउन नलकूप, सीआई पार्क नलकूप नं.-पांच, ब्रह्मपुरा नलकूप, सीआई पार्क नलकूप नं.-8, सुरेश शर्मा नगर नलकूप और सैदपुर हाकिंगस नलकूप।
वर्जन
‘ठेके परजितने भी नलकूप चल रहे हैं, उनको चलाने वाली फर्में मेरे चार्ज लेने के पहले से काम कर रही हैं। हमारा मकसद है कि बिजली आने पर नलकूप चलें। नलकूपों पर एक दिन अचानक टीम बनाकर चेकिंग की जाएगी।’-एमएल मौर्य, महाप्रबंधक जलकल