फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nager nigam

दो सौ सड़कों के निर्माण पर ठेकेदारों का ब्रेक

Wed, 06 May 2015 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 06 May 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
केस एक- बिहारीपुर कसगरान में एक साल पहले पांच गलियों के पक्के निर्माण के आगणन स्वीकृत किए गए। इनके दो बार टेंडर निकाल दिए गए। गड़बड़ी की जांच के नाम पर सड़कों का निर्माण अब भी लटका है।
विज्ञापन

केस दो- मलूकपुर में चमन मठिया के निकट तीन गलियों में ढाई साल पहले सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई। तबसे सड़क नहीं बनी। आए दिन दुघर्टनाएं होती हैं। जुगन गली भी डेढ़ साल से जर्जर है।
विज्ञापन

केस तीन, डेलापीर में मॉडल टाउन से आकाशपुरम तक एई ने 10 लाख की लागत से आधी सड़क स्वीकृत कर दी। आधी छोड़ दी। विरोध होने पर अब बची हुई 90 मीटर सड़क के दोबारा टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। गलियों को पक्का करने के लिए सीसी या टाइल्स निर्माण के आगणन स्वीकृत किए गए। टेंडर हुए डेढ़ से दो साल बीत गए। फिर भी कोई न कोई बहाना बनाकर ठेकेदार इन सड़कों को बना नहीं रहे। दो माह में बरसात आने वाली है। अगर बरसात से पहले ये गलियां पक्की नहीं हुईं तो शहरवासियों की दुश्वारियां बढ़नी तय है।

पिछले साल सैनिक कालोनी में गली नंबर चार में टाइल्स की सड़क मंजूर हुई। ठेकेदार ने काम बीच में छोड़ दिया। लोग टाइल्स के ऊबड़ खाबड़ पत्थरों पर निकलने को मजबूर हैं। सुरेश शर्मा नगर चौराहे से संजय नगर बाईपास की सड़क जल निगम ने हाल ही में बनाई। खराब गुणवत्ता के चलते ये सड़क उखड़ने लगी है। बुखारपुरा में चार और डेलापीर की आधा दर्जन कालोनियों में बुद्ध विहार समेत अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं। इनके स्थान पर नई सड़कें स्वीकृत हो चुकी हैं लेकिन इनका निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है। मढ़ीनाथ, कोहाड़ापीर, पुराना शहर, नवादा शेखान, कटरा चांद खां, संजय नगर, दुर्गा नगर आदि में टाइल्स या सीसी निर्माण के काम स्वीकृत हैं। फिर भी इनको पूरा नहीं किया जा रहा। रीना गुप्ता, उर्मिला देवी, सीता पटेल, विक्रम सिंह, उवैस खान, मोहम्मद अकील गुड्डू आदि पार्षदों ने महापौर से अधूरी सड़कों का निर्माण पूरा करने की मांग की।



‘सड़कों के जो काम अधूरे हैं, उनको तुरंत पूरा कराया जा रहा है। पहले से स्वीकृत जिन कामों पर बजट शील लग चुकी है, उनको बरसात से पहले पूरा करा दिया जाएगा।’ सतीश कुमार, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed