फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nagar palika

नवाबगंज नगर पालिका में शौचालय निर्माण का पैसा भी लगा दिया गया ठिकाने

Fri, 23 Aug 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
नवाबगंज। शहला ताहिर की अगुवाई में नगर पालिका में गड़बड़-घोटालों की फेहरिस्त और लंबी होती जा रही है। अब स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण में भी बड़ा घोटाला सामने आया है। 503 शौचालयों के निर्माण के लिए नगर पालिका को करीब 41 लाख 20 हजार रुपये मिले थे जिससे सिर्फ 228 शौचालय बनाए गए। उनमें भी करीब सौ अधूरे पड़े हैं। बाकी शौचालयों की रकम कहां खर्च हो गई, यह कोई नहीं बता पा रहा है। सभासदों की शिकायत पर गुरुवार को शासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अपर निदेशक जांच करने नवाबगंज पहुंचे तो सारा माजरा खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

नगर पालिका को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 503 शौचालयों का निर्माण कराना था। इसके लिए पालिका के खाते में करीब 41 लाख 20 हजार रुपये आए थे, लेकिन इस रकम से सिर्फ 228 शौचालय बनाए गए, जिनमें 128 वेबसाइट पर अपलोड किए गए। करीब सौ शौचालय अधूरे पड़े हैं लेकिन खाते में पड़ी रकम का पूरा सफाया हो चुका है। आरोप लग रहा है कि यह निजी कामों में खर्च की गई है। गुरुवार को अपर निदेशक स्वच्छ भारत मिशन मृत्युंजय ने एसडीएम कमलेश कुमार सिंह के साथ पालिका कार्यालय में जांच की। इसके बाद जमीनी हकीकत जानने के लिए शौचालयों का भौतिक सत्यापन किया। आधे-अधूरे निर्माण मिले तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन


शौचालय में बकरी बंधी देखकर चौके
अपर निदेशक वार्ड 6 में साबिरा के घर शौचालय का सत्यापन करने पहुंचे तो उसमें बकरी बंधी देखकर चौंक गए। साबिरा ने बताया कि शौचालय का पूरा पैसा नहीं मिला है जिससे निर्माण अधूरा पड़ा है। इसी वार्ड के लाखन राम ने बताया कि ठेकेदार उनका नाम लिस्ट में होने के बाद भी ईंटें और निर्माण सामग्री भरवा कर ले गया। गंगवार कॉलोनी और पुराना ब्लॉक में भी शौचालय अपूर्ण और खस्ताहाल मिले। उनमें पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इस बीच सभासदों ने अपर निदेशक को आठ सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में शौचालयों में घोटाला, पीला ईंट, लाभािर्थियों के खाते में दूसरी किस्त न डालने व 13 लोगों की पालिका में फर्जी तरीके से नियुक्ति करने का आरोप लगाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय के निर्माण में भारी अनियमितताएं मिली है। अधिकांश शौचालय अपूर्ण मिले हैं। शौचालयों को बनवाने में लापरवाही सामने आई है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को दी जाएगी। - मृत्युंजय, अपर निदेशक स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed