{"_id":"5d4888bb8ebc3e6cc5784367","slug":"nagar-palika-nawabganj-news-bly371318119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज नगर पालिका में फिर टकराव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज नगर पालिका में फिर टकराव की स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। वेतन की मांग को लेकर लंबे समय तक चला नवाबगंज नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच विवाद चार सफाई कर्मियों के निलंबन के बाद फिर गहराने लगा है। सफाई कर्मियों के निलंबन से पालिका कर्मचारियों में बेहद गुस्सा है। सोमवार को सफाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष शहला के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की। निलंबन वापस न होने पर 8 अगस्त से हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में सफाई कर्मियों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष सफाई कर्मियों का आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण कर रही है। उन्हें अधिशासी अधिकारी की गैर मौजूदगी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निलंबित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कर्मचारियों को निलंबित किया जाता है। बाद में मोटा पैसा ऐंठकर बहाल कर दिया जाता है। यदि पालिका प्रशासन ने निलंबन वापस नहीं लिया तो 8 अगस्त से सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान सुरेश कुमार, राम आसरे, विद्या देवी आदि मौजूद रहे।
‘नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 76 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सफाई कर्मचारियों को उनके कार्य में लापरवाही करने के आरोप में निलंबन के आदेश दिए हैं। जिसके पालिकाध्यक्ष के पास अधिकार सुरक्षित हैं।’
विज्ञापन
- शहला ताहिर, पालिकाध्यक्ष नवाबगंज