{"_id":"5d361db68ebc3e6d117f260f","slug":"nagar-palika-bareilly-news-bly369627794","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन के बाद अब रिठौरा चेयरमैन ने मांगे गनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समन के बाद अब रिठौरा चेयरमैन ने मांगे गनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवाबगंज की चेयरमैन शहला ताहिर की बेटी समन ताहिर के बाद अब रिठौरा के नगर पंचायत के चेयरमैन राकेश कुमार कश्यप ने जानमाल का खतरा होने की आशंका जाहिर करते हुए गनर मांगे हैं। इस बाबत सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी शासन को चिट्ठी भेजी थी। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने एसएसपी से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
लोकसभा चुनाव में प्रसपा प्रत्याशी रहीं समन ताहिर को इलेक्शन के समय सुरक्षा कर्मी दिए थे। चुनाव बीतने के बाद उन्हें हटा लिया गया। इसके बाद सहला ने खुद पर हमले की बात कहते हुए शासन से गनर मांगे थे। इस मामले में भी प्रशासन ने पुलिस से जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। इधर रिठौरा नगर पंचायत के चेयरमैन राकेश कुमार कश्यप ने भी जानमाल का खतरा बताते हुए शासकीय व्यय पर गनर देने की दरख्वास्त दी है। चेयरमैन की तरफ से सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने शासन को चिट्ठी भेजकर यह बताया है कि राकेश कश्यप पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कुछ लोग उनसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता मानते हैं। इसे देखते हुए चेयरमैन को सुरक्षा दी जानी चाहिए। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में एसएसपी मुनिराज जी से रिपोर्ट मांगी है।