फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

नगर निगम पहुंचे कमिश्नर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Sat, 04 Jan 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नये नगर आयुक्त के इंतजार के बीच ही शुक्रवार सुबह कमिश्नर रणवीर प्रसाद अचानक ही नगर निगम पहुंचे तो अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीट छोड़कर इधर-उधर टहल रहे कर्मचारियों ने अपनी सीटों की ओर दौड़ लगाई लेकिन वह सीधे स्मार्ट सिटी कार्यालय में चले गए। कमिश्नर ने वहां करीब एक घंटे तक मीटिंग की। इस दौरान नगर निगम के अफसर-कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन

कमिश्नर रणवीर प्रसाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर निगम पहुंचे। उन्हें देखकर नगर निगम में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों को लगा कि वह निरीक्षण को आए हैं और सभी अपनी कुर्सियों पर दौड़ पड़े। मगर गेट पर कुछ देर रुकने के बाद वह नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी के दफ्तर में चले गए। वहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। करीब एक घंटे बाद वहां से निकले और निगम कर्मचारियों से हालचाल लेते हुए कमिश्नर आफिस की ओर रवाना हो गए। कमिश्नर के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन संजय चौहान ने बताया कि शनिवार को लखनऊ में स्मार्ट सिटी की बैठक है। इसमें स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा होगी। इसको लेकर ही वह स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने ने कुछ जरूरी रिपोर्ट लेने के साथ ही बाकी रिपोर्ट ऑफिस भिजवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं नगर निगम में चर्चा रही कि नये नगर आयुक्त अभिषेक आनंद भी शनिवार को बरेली पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed