फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

सभासदों को कंबल चोर समझा है क्या..!

Wed, 01 Jan 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam

500 मांगे थे, मिले 50 और वो भी बांटें पहरे में

विज्ञापन

कंबल वितरण पर रार
नगर निगम में कंबल बांटने को लेकर सभासदों और अफसरों में ठनी
बरेली। नगर निगम में अब कंबल वितरण को लेकर सभासदों और अफसरों के बीच ठन गई है। कंबल वितरण के दौरान पार्षद के साथ नगर निगम के एक कर्मचारी के मौजूद रहने के फरमान पर सभासदों ने तीखा विरोध जताया है। सभासदों का कहना है कि हजारों की संख्या वाले वार्ड के लिए 500 कंबल मांगे गए थे, लेकिन नगर निगम एक पार्षद को मात्र 50 कंबल उपलब्ध करा रहा है। इस पर भी पहरा बैठा दिया है। क्या नगर निगम सभासदों को चोर समझता है। मंगलवार को मेयर की मौजूदगी में पार्षदों ने कंबल वितरण न करने का एलान कर दिया। जिससे कंबल वितरण कार्यक्रम फिलहाल टल गया है।

पिछले दिनों नगर निगम में गरीबों को बांटने के लिए करीब 25 लाख की लागत से पांच हजार कंबल खरीदकर आए हैं। इसके बाद इन्हें गरीबों को बांटने के लिए पार्षदों को देने का निर्णय लिया गया। कंबल वितरण के लिए नोडल अधिकारी आरपी सिंह को बनाया गया। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन पिछले दिनों जारी हुए नगर आयुक्त के एक निर्देश ने निगम में बवाल पैदा कर दिया। दरअसल, नगर आयुक्त ने कंबल वितरण के दौरान हर पार्षद के साथ नगर निगम का एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। कंबल वितरण लिस्ट की जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। ये निर्देश आते ही पार्षद उखड़ गए। सोमवार को भी पार्षदों ने इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया था। मंगलवार को पार्षदों ने मेयर की उपस्थिति में बैठक की, जिसमें नगर आयुक्त के नए निर्देशों का तीखा विरोध किया गया। पार्षदों का कहना था कि हर वार्ड में हजारों की संख्या में लोग है। जरूरतमंदों की भी अच्छी खासी संख्या है। पार्षदों ने नगर निगम से 500 कंबल मांगे थे, लेकिन एक पार्षद को मात्र 50 कंबल दिए जा रहे हैं। ऐसे तो कंबल वितरण के दौरान मारामारी मच जाएगी। तय करना भी मुश्किल हो जाएगा कि किस जरूरतमंद को कंबल दें और किसे न दें। इसके बाद भी नगर निगम चाहता है कि एक कर्मचारी की निगरानी में कंबल बांटे जाए। नगर निगम क्या पार्षदों को कंबल चोर समझता है। इस पर मेयर ने भी कंबल वितरण के नोडल अधिकारी आरपी सिंह को बुलाकर उनसे कह दिया कि अगर नगर आयुक्त का यह निर्देश वापस नहीं हुआ तो कोई भी पार्षद कंबल नहीं बांटेगा। नोडल अधिकारी ने इस संबंध में नगर आयुक्त को अवगत कराने को कहा है। हालांकि तब तक के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed