फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

अभी बना रहे सड़क, फिर सीवर लाइन डालने के लिए करेंगे बर्बाद

Mon, 30 Dec 2019 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बजट खपाने की आपाधापी में मनमानी पर आमादा नगर निगम के कर्मचारी
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सीवर और पानी लाइन डालने के बाद ही सड़क बनवाने के दिए थे निर्देश
बरेली। बजट खपाने की आपाधापी में नगर निगम अधिकारी मनमाने काम कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने जिस सड़क को सीवर और पानी लाइन डालने के बाद बनाने के निर्देश दिए थे, उसे ऐसे ही बनाना शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताया है क्योंकि सीवर और पानी लाइन के लिए सड़क को फिर खोदना पड़ेगा।

सिकलापुर में नगर शिक्षा अधिकारी प्रेम नारायण शर्मा और नवल किशोर शर्मा वाली गली की सड़क जलभराव के चलते खत्म हो चुकी है। स्थानीय निवासी जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि सड़क निर्माण कराने की मांग पर पहले नगर आयुक्त ने यहां सीवर और पानी की पाइप लाइन डालने के बाद सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मगर अब यहां सड़क और पानी की लाइन डाले बिना ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर रविवार को उन लोगों ने विरोध भी किया। जयप्रकाश राजपूत का कहना है कि यहां धन की बर्बादी की जा रही है। कुछ समय बाद सीवर और पानी की लाइन के लिए सड़क खोदकर फिर बनानी पड़ेगी। जय प्रकाश ने नगर आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed