फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

एयरफोर्स को बर्ड हिट की चिंता, सॉलिड वेस्ट प्लांट शुरू कराने को कहा

Mon, 18 Nov 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। बर्ड हिट से विमानों को खतरे से चिंतित एयरफोर्स अफसरों ने पत्र लिखने के साथ ही नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से मुलाकात की है। एयरफोर्स अफसरों का कहना है कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास मृत जानवर और कूड़ा फेंकने से लड़ाकू विमानों को बर्ड हिट का खतरा बना हुआ है। लिहाजा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों को बर्ड हिट से बचाने के लिए वर्ष 2005 में केंद्र सरकार ने रजऊ परसपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए नगर निगम ने एकेसी डेवलपर्स से करार किया और सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 मार्च, 2013 को प्लांट का संचालन शुरू कर दिया गया। मगर इसके बाद से ही नगर निगम और इन्वर्टिस के बीच प्लांट संचालन को लेकर खींचतान शुरू हो गई। 18 जुलाई, 2013 को एनजीटी के आदेश पर प्लांट का संचालन पर रोक दिया गया। इस पर नगर निगम सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले आया और 13 सितंबर, 2013 को प्लांट दोबारा शुरू हो गया, लेकिन 25 अक्तूबर, 2013 को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी का समय खत्म हो गया। दोबारा एनओसी के लिए निगम ने आवेदन किया तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की केंद्रीय और प्रादेशिक टीम ने निरीक्षण किया। यहां ग्रीन बेल्ट और लीचेट प्लांट लगाने के निर्देश दिए। नगर निगम ने एकेसी डेवलपर्स पर लीचेट प्लांट लगाने को दबाव बनाया लेकिन वह अनुबंध में नहीं था तो कंपनी ने इंकार कर दिया। लिहाजा प्लांट संचालन के प्राधिकार पत्र का नवीनीकरण नहीं हुआ और मई, 2014 में एनजीटी ने इसे बंद करने का आदेश कर दिया। तब से प्लांट बंद पड़ा है।
विज्ञापन

बोरों में बंद करके फेंके जा रहे मृत जानवर
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास मृत जानवरों को बोरों में बंद करके फेंका जा रहा है। इनका मांस खाने के लिए दिनभर पक्षियों का जमघट लगा रहता है। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों पर भी पक्षी मंडराते रहते हैं, इससे एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों को खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए एयरफोर्स अफसर नगर निगम को कई पत्र लिख चुके हैं। 14 नवंबर को फिर पत्र लिखने के बाद शनिवार को एयरफोर्स अफसरों ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से मुलाकात कर सॉलिड वेस्ट प्लांट शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरफोर्स की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संचालन शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कूड़े पर मंडराते पक्षियों से उनके विमानों को बर्ड हिट का खतरा है। - संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed