{"_id":"5d9660b78ebc3e01390a8750","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly378734966","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सरकारी हैं तो निजी कर्मचारी कैसे लेंगे हमारी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सरकारी हैं तो निजी कर्मचारी कैसे लेंगे हमारी हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम ने एप के जरिये सफाई कर्मियों की हाजिरी की व्यवस्था शुरू की है। हाजिरी लेने को निजी कर्मचारी लगाए गए हैं, जिनका सफाई कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने मेयर को ज्ञापन देकर कहा है कि वे सरकारी कर्मचारी हैं, कोई निजी कर्मचारी उनकी हाजिरी कैसे लगा सकता है। इस पर पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन देकर कहा है कि वे लोग फ्री में हाजिरी लेने को तैयार हैं।
दो अक्तूबर को नगर निगम ने सफाईकर्मचारियों की हाजिरी के लिए बीएमसी एप लांच किया है। इसके तहत दिन में दो बार वार्ड में ही उनकी ऑनलाइन हाजिरी लगाई जाएगी। मगर सफाईकर्मियों ने इस कार्य में निजी कर्मचारियों को लगाने का विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को निगम में जुटे सैकड़ों कर्मचारियों ने इसके विरोध में नारेबाजी और फिर मेयर उमेश गौतम को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों का कहना था कि हम सरकारी सफाई कर्मचारी हैं तो कोई निजी कर्मचारी उनकी हाजिरी कैसे ले सकता है। मेयर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। वहीं यह मामला जानकारी में आने के बाद सलीम पटवारी, राजकुमार गुप्ता, छंगामल मौर्य, रूपकिशोर, विनोद सैनी समेत तमाम पार्षदों ने भी मेयर को ज्ञापन दिया। उन लोगों ने कहा कि सफाईकर्मियों की वार्डों में उपस्थिति लगाने को वे लोग तैयार हैं और इसके लिए निगम से कोई शुल्क भी नहीं लेंगे। मेयर ने पार्षदों का पत्र नगर आयुक्त को कार्रवाई के लिए भेजा है।