{"_id":"5d9267f98ebc3e01416b35cc","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly378314689","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग स्थल की महीने भर होगी निगरानी, जरूरत पर होंगे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग स्थल की महीने भर होगी निगरानी, जरूरत पर होंगे बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम की ओर से निर्धारित पार्किंग की एक महीने तक निगरानी की जाएगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा और जरूरत होने पर इसमें बदलाव भी किए जाएंगे।
नगर निगम को शहर में 14 स्थानों पर पार्किंग बनानी है। इसमें सात स्थानों का चयन कर लिया है, जिसमें सिविल लाइंस क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास सड़क के दोनों किनारों पर, नगर निगम के बाहर, चौपुला चौराहा से अयूब खां चौराहे तक सड़क के दोनों ओर, चौपुला पुल के नीचे बंद हो चुकी क्रॉसिंग के आसपास, प्रभा सिनेमा के बाहर, बरेली कॉलेज के सामने मानसिक अस्पताल की दीवार के पास और जीआईसी ग्राउंड शामिल हैं। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर और नगर निगम के पास पार्किंग स्थल का बोर्ड लगाकर यहां वाहन पार्किंग शुरू करा दी गई है। निगम अफसरों के मुताबिक एक महीने तक इन पार्किंग स्थलों की निगरानी की जाएगी। अगर यहां किसी बदलाव की जरूरत होगी तो उसे किया जाएगा। साथ ही पार्किंग का उल्लंघन करने वालाें या इसमें अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।