फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

पॉल साहब फिर गुस्से में....

Sun, 18 Aug 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. शनिवार को अचानक ही नगर निगम परिसर के विभिन्न कार्यालयों में निरीक्षण को पहुंचे तो तमाम खामियां सामने आईं। वह जहां भी गए कोई न कोई गड़बड़ी मिली। कहीं कबाड़ वाहन खड़े थे तो कहीं कूड़े के ढेर लगे थे। निर्माण विभाग में ठेकेदार फाइल लिए घूम रहा था। इसके चलते नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान समेत दो लोगों का वेतन रोका है। निर्माण विभाग के बाबू को सस्पेंड किया है और एक महिला कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकी है। साथ ही आउटसोर्सिंग की महिलाकर्मी को नौकरी से हटाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे नगर आयुक्त अचानक ही निगम परिसर में निरीक्षण को निकले तो तमाम खामियां सामने आईं। लेखा विभाग की दीवारों पर दुकानदारों की बिजली की वायरिंग उखड़ी पड़ी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रकाश अधीक्षक जितेंद्र उपाध्याय को इसे तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। टैक्स विभाग के कंप्यूटर कक्ष में पहुंचे तो वहां गंदगी देख नगर आयुक्त ने अनुचर जितेंद्र का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी दौरान एक थैले में वहां सब्जी रखी मिली। उसके बारे में पूछा तो विमलेश नाम की महिलाकर्मी ने बताया, घर ले जाने के लिए लाए थे। नगर आयुक्त ने विमलेश की एक वेतनवृद्धि रोक दी है। इसके बाद वह जलकल और निर्माण विभाग में निरीक्षण को पहुंचे। निर्माण विभाग में गुलजार नाम का ठेकेदार कुटेशन पर होने वाले काम की फाइल लिए घूम रहा था। नगर आयुक्त को देख उसने यह फाइल आउटसोर्सिंग कर्मचारी को दे दी। यह देखकर नगर आयुक्त ने उस फाइल की देखरेख करने वाले बाबू ध्रुव कुमार चौबे को सस्पेंड कर दिया। ठेकेदार गुलजार का रजिस्ट्रेशन निरस्त करके उसे ब्लैक लिस्ट करा दिया। वहीं, आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी को हटा दिया। यहां नगर आयुक्त ने ई-टेंडरिंग में लेटलतीफी होने पर भी नाराजगी जताते हुए ऑपरेटर सुलेमान का पटल बदल दिया। निगम परिसर में कबाड़ ई-रिक्शा खड़े मिलने पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान का भी वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed