{"_id":"5d49da3c8ebc3e6cbf3f5b7b","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3714563192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टेबल शॉप के रिकॉर्ड कमिश्नर ने लौटाए, अब जांच जल्द पूरी होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टेबल शॉप के रिकॉर्ड कमिश्नर ने लौटाए, अब जांच जल्द पूरी होने की उम्मीद
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्टेबल शॉप की जांच पत्रावलियां कमिश्नर ने कलक्ट्रेट वापस भेज दी हैं। इस प्रकरण की जांच एडीएम सिटी महेंद्र कुमार कर रहे थे, लेकिन रिकार्ड कमिश्नर कार्यालय पहुंच जाने के बाद इसकी जांच रुक गई थी। एडीएम का कहना है कि जल्द ही रिपोर्ट फाइनल करके डीएम को सौंप दी जाएगी।
नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने डीएम को यह चिट्ठी भेजी थी कि इंदिरा मार्केट में रखीं पोर्टेबल शॉप अवैध हैं। इनका नगर निगम से कोई लेनादेना नहीं है। पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार की जांच में अनधिकृत तौर से पोर्टेबल शॉप रखवाने और दुकानदारों से इनके आवंटन के बदले वसूली करने का मामला सामने आया था।
इस पर नगर आयुक्त ने व्यापारी दर्शनलाल भाटिया पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसका उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध किया और दोबारा जांच कराने की मांग की थी। इस प्रकरण की जांच कर रहे एडीएम सिटी महेंद्र कुमार के दफ्तर से पिछले माह कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने पत्रावलियों को अपने पास मंगवा लिया था।
विज्ञापन
करीब तीन हफ्ते से यह रिकार्ड वहीं थे, जिससे जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। कमिश्नर ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर रिकार्ड एडीएम सिटी के पास भेज दिए हैं।
कमिश्नर कार्यालय से पोर्टेबल शॉप के मामले से संबंधित रिकार्ड वापस मिल गए हैं। कोशिश करूंगा कि इसकी जांच रिपोर्ट अब जल्द से जल्द डीएम के पास पहुंच जाए।
-महेंद्र कुमार, एडीएम सिटी