{"_id":"5d3dff948ebc3e6cd90473ce","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly370368982","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बकाया बताकर उत्पीड़न कर रहा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बकाया बताकर उत्पीड़न कर रहा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सारा टैक्स जमा होने के बावजूद नगर निगम बकाया बताकर नोटिस भेज रहा है। इसको लेकर बरेली कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की पत्नी ने नगर आयुक्त को ई मेल भेजकर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
कर्मचारीनगर निवासी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार की पत्नी आशा बेलवाल ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को भेजी शिकायत में कहा है कि वर्ष 2013-14 से वह लगातार अपने सारे टैक्स जमा कर रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने अनधिकृत रूप से 2372.46 रुपये का एरियर और 284.69 रुपये का ब्याज उनके 2019 के टैक्स में जोड़कर भेज दिया है। उन्होंने पुराने बिल साथ में संलग्न करते हुए कहा है कि वह समय से पहले अपना बिल जमा करना चाहती हैं, लेकिन गड़बड़ी नगर निगम की ओर से है। उन्होंने जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी चूक न हो।