फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nagar Nigam

डीडीपुरम चौराहे पर जगह कब्जाने को भिड़े ठेले वाले

Tue, 23 Jul 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
बरेली। पॉश डीडीपुरम चौराहे पर नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद फड़ व ठेले वालों ने दोबारा कब्जा जमा लिया है। सोमवार को दो ठेले वाले अपना ठौर जमाने को लेकर झगड़ा करने लगे तो पुलिस पहुंच गई। फिलहाल विवाद निपटा दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना था कि वह नगर निगम से इस स्थान को पार्किंग स्थल बनाने के लिए अनुरोध करेंगे। इससे चौराहे के पास खड़े होने वाले टेंपो व ई रिक्शा को यहां खड़ा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

डीडीपुरम चौराहे से सटी एक साइड की जगह पर सोमवार शाम के वक्त दो ठेले वालों की तकरार से भीड़ लग गई। झगड़े की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो थोड़ी ही देर में प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह पहुंच गए। इधर से गुजर रहे भाजयुमो के महानगर उपाध्यक्ष अंकित भाटिया भी यहां आ गए। दोनों ठेले वालों को पुलिस ने हड़काकर दिया। इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी कि दोबारा झगड़ा किया तो रिपोर्ट लिखकर जेल भेजे देंगे। बताया जा रहा है कि नगर निगम जहां से ठेले हटवा चुका है वहां स्थानीय पुलिस की मदद से फिर कब्जे जमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed