{"_id":"5d1e58018ebc3e3c6a51f008","slug":"nagar-nigam-bareilly-news-bly3673643103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर अतिक्रमण हटाने की चर्चा, शाम को पकड़ीं गाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर अतिक्रमण हटाने की चर्चा, शाम को पकड़ीं गाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में गुरुवार को दिन भर बरेली कॉलेज रोड से अय्यूब खां चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की सुगबुगाहट रही। अतिक्रमण टीम के सदस्य भी दोपहर में अतिक्रमण हटाने को मुस्तैद रहे, लेकिन शाम को नजारा ही बदल गया। नगर निगम ने अतिक्रमण तो नहीं हटाया, लेकिन सड़कों पर ‘अतिक्रमण’ कर रहीं करीब 17 गायों को पकड़कर कान्हा पशु उपवन केंद्र पहुंचा दिया।
दरअसल, गुरुवार की सुबह नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ सुबह बरेली कॉलेज रोड से अय्यूब खां चौराहा तक अतिक्रमण का औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद नगर निगम के सामने वाली रोड पर बसें, ठेला, खोमचा, खोखे, फड़ व दुकानों को हटाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई। अतिक्रमण हटाओ टीम के सदस्य भी तैयार बैठे रहे। दोपहर करीब दो बजे तक यह उम्मीद थी कि किसी भी वक्त नगर आयुक्त का आदेश अतिक्रमण हटाने के लिए जारी हो सकता है, लेकिन शाम को आदेश कुछ और ही निकला। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान और गाय पकड़ने वाले दस्ता के साथ संजय कम्युनिटी हॉल के पास स्थित तालाब के पास से लेकर नगर निगम की सब्जी मंडी तक मौजूद गायों को पकड़कर कान्हा उपवन केंद्र भिजवाया। बताते हैं कि इस दौरान पशु पालकों से नोंकझोंक भी हुई, लेकि न फोर्स की मौजूदगी के चलते कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ।