{"_id":"676a4f8d9fa3c34a6f0bc183","slug":"nadeem-qureshi-resigned-from-maulana-tauqeer-raza-party-imc-in-bareilly-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा की पार्टी से नदीम कुरैशी ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा की पार्टी से नदीम कुरैशी ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप
Tue, 24 Dec 2024 11:39 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:39 AM IST
सार
मौलाना तौकीर रजा खां की पार्टी आईएमसी से नदीम कुरैशी ने इस्तीफा दे दिया है। वह प्रदेश संगठन प्रभारी थे। इनके अलावा 30 जिलाध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के 30 जिलाध्यक्षों समेत प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नदीम कुरैशी ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा खां की पार्टी आईएमसी गलत कारगुजारियों में संलिप्त है। पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, नदीम ने पार्टी से इस्तीफा देने वाले जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की तो उसमें कोई भी पुराना पदाधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा ने पहले ही सभी इकाइयों को भंग कर रखा है तो कोई इस्तीफा कैसे दे सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को नदीम कुरैशी के कामों की वजह से बदनाम होना पड़ता है।
विज्ञापन
